Bitcoin Rate: दिवाली पर गोल्ड को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में बिटक्वाइन, कीमत में उछाल
Bitcoin: दिवाली पर गोल्ड को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में बिटक्वाइन, कीमत में बड़ी उछाल
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। क्रिप्टोकरेंसी का चलन बढ़ रहा है। लोग इस क्रिप्टोकरेंसी में बढ़चढ़ कर निवेश कर रहे हैं। कम समय में अच्छा रिटर्न पाने के लिए लोग क्रिप्टोकरेंसी का निवेश कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर बिटक्वाइन है, जिसमें लोग खूब इनवेस्ट करते हैं। अगर बिटक्वाइन के आज के रेट पर नजर डाले तो क्वाइनडेस्क पर इसका आज का रेट 62,151.97 डॉलर चल रहा है। आज इसमें 1.50 फीसदी की तेजी है।

बाजार जानकारों की माने तो लोग दिवाली पर बढचढ़ कर बिटक्वाइन में निवेश करेंगे। जिस तरह से बिटक्वाइन का भाव देखने को मिल रहा है उससे उम्मीद की जा रही है कि दिवाली पर लोग जमकर इसमें निवेश करेंगे। अगर रिटर्न के नजरिए से देखें तो एक साल में बिटक्वाइन ने 114.48 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी ऑलटाइम हाई कीमत 64,888.99 डॉलर रही है।
एक नजर आज की कीमत
बिटक्वाइन की कीमत आज जहां 62,151.97 डॉलर रही तो वहीं एथेरियम का भाव क्वाइनडेस्क पर 3,863.24 डॉलर चल रहा है। वहीं एक्सआरपी क्रिप्टो करेंसी का रेट क्वाइनडेस्क पर 1.10 डॉलर पर रहा है। वहीं एक्सआरपी क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 110.03 बिलियन डॉलर है। इसक अलावा कार्डानो क्रिप्टो करेंसी का क्वाइनडेस्क पर रेट 2.15 डॉलर का चल रहा है। कार्डानो क्रिप्टो करेंसी की ऑलटाइम हाई कीमत 3.10 डॉलर रही है।












Click it and Unblock the Notifications