Bitcoin Price: बिटक्वॉइन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, निवेशकों के 5 लाख रुपए एक साल में हुए 16 लाख

नई दिल्ली। Bitcoin Price: कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित भुगतान हेतु निर्मित किए गए बिटक्वॉइन क्रिप्टोकरेंसी में रिकॉर्ड स्तर की तेजी जारी है। बुधवार को पहली बार 20,000 डॉलर का लेवल पार करने के बाद आज यानी गुरुवार को भी बिटक्वॉइन ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। 17 दिसंबर को बिटक्वॉइन ने इतिहास में पहली बार 22,000 डॉलर (16,15,948 भारतीय रुपया) का स्तर पार किया। बता दें कि साल की शुरुआत में बिटक्वॉइन की कीमत 7180 डॉलर थी लेकिन आज यह 22000 डॉलर पर पहुंच गया है।

Recommended Video

    Bitcoin Price: बिटक्वॉइन की कीमत में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, जानिए 1 बिटकॉइन की कीमत | वनइंडिया हिंदी
    बिटक्वॉइन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

    बिटक्वॉइन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

    आज को कारोबार में बिटक्वॉइन ने करीब 13 फीसदी का उछाल हासिल किया जिसके बाद यह मजबूत होकर 22158 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। बिटक्वॉइन में आई नई तेजी के बाद क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे तक यह 21850 डॉलर के करीब ट्रेंड कर रहा था। इस साल बिटक्वॉइन में निवेश करने वालों की लॉटरी लग गई है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में क्रिप्टोकरेंसी में 208 फीसदी का रिटर्न रहा।

    निवेशकों के 5 लाख एक साल में हुए 16 लाख रुपए

    निवेशकों के 5 लाख एक साल में हुए 16 लाख रुपए

    अगर पिछले पांच वर्षों में रिटर्न की बात करें तो दिसंबर 2015 से दिसंबर 2020 तक बिटक्वॉइन ने निवेशकों को 4800 फीसदी का रिटर्न दिया दिया है। कोरोना वायरस संकट में भी जहां वैश्विक अर्थव्यवस्था घुटने पर आ गई वहीं, बिटक्वॉइन की कीमत पर कोई असर नहीं पड़ा। इस वर्ष की बात करें तो बिटक्वॉइन ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए निवेशकों को 208 फीसदी का लाभ दिया है। मतलब यह कि किसी ने जनवरी, 2020 में 5 लाख रुपए के बिटक्वॉइन लिए थे तो उनकी कीमत आज 16 लाख रुपए से भी अधिक हो चुकी है।

    11 साल पहले 36 पैसे थी बिटक्वॉइन की कीमत

    11 साल पहले 36 पैसे थी बिटक्वॉइन की कीमत

    बता दें कि साल 2009 में बिटक्वॉइन की कीमत एक रुपए से भी कम थी, 11 साल पहले एक बिटक्वॉइन की कीमत 36 पैसे हुआ करती थी जो अब 16 लाख रुपए से भी अधिक हो गया है। बता दें कि इससे पहले साल 2017 में बिटक्वॉइन के भाव में तेजी आई थी, उस दौरान यह काफी चर्चा में रहा था। 2017 की शुरुआत में एक बिटक्वॉइन की कीमत 1000 डॉलर के आस-पास थी। जबकि दिसंबर, 2017 तक इसकी कीमत 19,783 डॉलर तक पहुंच गई थी। उस वर्ष निवेशकों को एक साल में 19 गुना फायदा हुआ था।

    क्या है बिटक्वॉइन?

    क्या है बिटक्वॉइन?

    जैसा की हमने खबर की शुरुआत में बताया बिटक्वॉइन एक वर्चुअल करेंसी है। यह देश-दुनिया में चलने वाली दूसरी करंसी डॉलर, रुपया या यूरो जैसी नहीं है। इससे आप छू नहीं सकते यह एक तरह कि क्रिप्टोकरेंसी (आभासी मुद्रा) होती है। ऑनलाइन पेमेंट के अलावा इसको डॉलर और अन्य मुद्राओं में भी एक्सचेंज किया जा सकता है। इसकी शुरुआत साल 2008 में सातोशी नकामोतो नामक एक अभियंता ने किया था। यह करंसी बिटक्वॉइन के रूप में साल 2009 में चलन में आई थी।

    यह भी पढ़ें: China को एक और झटका, 4825 करोड़ निवेश कर फैक्ट्री को नोएडा शिफ्ट करेगा Samsung

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+