बिटकॉइन में 5% की गिरावट, क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप भी 2 ट्रिलियन से आया नीचे
नई दिल्ली, 4 मार्च। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बिटकॉइन की कीमतें 42,000 डॉलर के नीचे आ गई हैं। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी शुक्रवार को 5 प्रतिशत नीचे गिरकर 41,383 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन 10 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही है। वहीं पिछले साल नवम्बर में अपने सर्वोच्च स्तर से यह 30 प्रतिशत नीचे लुढ़क गई है।

इस दौरान क्रिप्टो बाजार में गिरावट का असर मार्केट कैप पर भी पड़ा है। कॉइनगेको के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप आज 5 प्रतिशत खिसककर 2 ट्रिलियन डॉलर के नीचे पहुंच गया। शनिवार को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.91 ट्रिलियन डॉलर पर था।
ईथर में भी तेज गिरावट
एथेरियम ब्लॉक चेन से लिंक और मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर भी बीते 24 घंटे में 7 प्रतिशत गिर गई। शुक्रवार को ईथर 2727 डॉलर की कीमत पर थी। वहीं दूसरी तरफ डोजकॉइन और शीबा इनू की कीमतें 5 प्रतिशत गिरकर क्रमशः 0.12 डॉलर और 0.000025 डॉलर पर पहुंच गई हैं।
अन्य डिजिटल टोकन के प्रदर्शन में भी गिरावट आई है। हालांकि टेरा, सोलाना, पॉलीगॉन की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है जबकि एवलांचे, स्टेलर, एक्सआरपी, लाइटकॉइन, कार्डानो, पोलकाडॉट, यूनिस्वैप की कीमतें पिछले 24 घंटों में 2-8% की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं।
रूस-यूक्रेन संकट के कारण बढ़ते तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बिकवाली तेज हुईहै जिसके चलते क्रिप्टोकरेंसी में हालिया अस्थिरता आई है।
इस बीच,चीन कई शहरों और क्षेत्रों में केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा- डिजिटल युआन- के परीक्षण को मंजूरी देने के लिए पूरी तरह तैयार है। रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के चलते डिजिटल संपत्ति और क्रिप्टोकरेंसी की संभावित भूमिका पर फिर से महत्वपूर्ण हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications