Bitcoin निवेशक रहें सावधान, क्रैश हो सकती है क्रिप्टोकरेंसी, जानिए इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी शानदार प्रदर्शन कर रही है बावजूद इसके अभी भी यह बड़े वित्तीस संस्थानों को अपने साथ जोड़ नहीं पाई है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी अस्थिरता है जिससे वित्तीय बाजार के बड़े खिलाड़ी इसमें उतरने से संकोच कर रहे हैं।

Bitcoin

क्रिप्टोकरेंसी बाजार के जानकार इसमें अचानक उतार-चढ़ाव को लेकर निवेशकों को सावधान रहने की सलाह देते हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज के फाउंडर बॉबी ली ने कहा कि है बिटकॉइन में अचानक चढ़ाव और फिर इसके टूटने वाले इतिहास को देखते हुए निवेशकों को अधिक सावधान रहना चाहिए।

क्रिप्टो विश्लेषक ने बताई वजह
इनसाइडर को ली ने बताया है कि बिटकॉइन का इतिहास बताया है कि ये डिजिटल टोकन ऊपर की तरफ बढ़ता जाता है और फिर अचानक ही कुछ घंटों के अंदर ही यह धड़ाम हो जाता है। ली ने आशंका जताई है कि बिटकॉइन की वैल्यू तेजी से 50 प्रतिशत तक गिर सकती है। अगले कई वर्षों में इसमें और गिरावट देखी जा सकती है।

बिटकॉइन ने पिछले महीने मार्च में ही 62,000 हजार डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया था जो कि इसका सबसे उच्चतम स्तर था। एक साल पहले मार्च में ही यह करेंसी 4000 डॉलर के करीब बाजार में ट्रेड कर रह थी।

विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यवस्था में सरकारों और केंद्रीय बैंकों ने बड़ी मात्रा में धन लगाया है जिसके चलते डिजिटल टोकन ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारी-भरकम कोविड राहत पैकेज पर हस्ताक्षर के बाद भी बिटकॉइन में उछाल देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+