झटके के बाद फिर से संभल रही बिटकॉइन, 50000 डॉलर के करीब पहुंची, देखिए क्रिप्टो मार्केट का ट्रेंड

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर। रविवार को भी क्रिप्टो बाजार में गिरावट जारी रही और ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप बीते 2 घंटे में 5.3 प्रतिशत नीचे होकर 2.3 ट्रिलियन डॉलर पर बना हुआ है। हालांकि बीते 24 घंटे में टोटल क्रिप्टो वॉल्यूम में 48.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 203 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Bitcoin

बीते सभी स्थिर सिक्कों की मात्रा 162 अरब डॉलर रही जो कि बीते 24 घंटे में कुल क्रिप्टो बाजार की मात्रा का 79.71 प्रतिशत है।

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्रभुत्व पिछले दिन के मुकाबले 0.75 प्रतिशत गिरकर 40.36 प्रतिशत बना हुआ है।

रविवार को बिटकॉइन 48,872.12 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि पिछले दिन के मुकाबले 3 प्रतिशत से ऊपर है। इसके पहले शनिवार को भारतीय बाजार में क्रिप्टोकरेंसी को भारी झटका लगा था और यह लगभग 20 प्रतिशत तक गिर गई थी। शनिवार शाम साढ़े 5 बजे बिटकॉइन 18.5 प्रतिशत गिरकर 42,000 डॉलर के पास पहुंच गई थी। एक घंटे में बिटकॉइन की कीमत 10,000 डॉलर तक गिरने से बाजार में हड़कंप मच गया था। वहीं एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर 15.8 प्रतिशत नीचे गर गई थी।

अपनी अस्थिरता के लिए मशहूर बिटकॉइन 10 नवम्बर को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद से 20,000 डॉलर नीचे आ गई है। लेकिन इस साल यह अभी भी 60 प्रतिशत से ऊपर है जो कि कई अन्य एसेट से अधिक है।

रविवार को एथेरियम ब्लॉकचेन का सिक्का 48,872.12 डॉलर पर कारोबार कर रहा है जो कि 7 प्रतिशत से ऊपर की वृद्धि दर्शा रहा है। वहीं बिनांस कॉइन 6.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 576 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

हाल के दिनों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज करने वाली सोलाना ने 24 घंटे में 2.29 प्रतिशत बढ़कर 197 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। लगभग सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी शनिवार के मुकाबले आज सुधार दर्ज करती दिखाई दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+