Today's Gold Rate: 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट
Today's Gold Rate: 7 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का असर सोने की कीमत पर दिखने लगा है। सोने की कीमत में बढ़ी उछाल देखने को मिला और शुक्रवार को सोना उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत सात सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अर्थव्यवस्था पर उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना है। जिसका असर सोने की कीमत में तेजी के तौर पर देखा गया। वहीं सोने की कीमत में ये उछाल अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों के बेरोजगारी भत्तों के लिए आवेदन करने की वजह से भी आई। वहीं फेडरल रिज़र्व द्वारा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रयत्न करने के कारण सोना सेफ हैवन के रूम में और मजबूत हुआ है। इसका असर सोने की कीमत पर देखने को मिला।

7 साल के उच्चतम स्तर पर सोना
सोने की कीमत में तेजी आई। सोना 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.35 फीसद या 5.97 डॉलर की तेजी के साथ 1689.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
एमसीएक्स एक्सचेजं पर पांच जून को सोने की वाकदा कीमत में 4.1% की बढ़ोतरी हुई, जो 1,752.80 डॉलर तक बढा। ये कीमत में अक्टूबर साल 2012 के बाद से सबसे उच्चतम स्तर पर रही। वहीं हफ्ते के आखिरी दिन सोना 6.5% चमका। वहीं वायदा बाजार में सोना गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत 0.80 फीसद या 361 रुपए बढ़ी और कीमत 45,302 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई । वहीं पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत एमसीएक्स पर 0.82 फीसद या 372 रुपए की बढ़त के साथ 45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है।

चांदी का कैसा रहा हाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में भी शुक्रवार सुबह तेजी देखी गई। चांदी का हाजिर भाव शुक्रवार को 1.41 फीसदी या 0.22 डॉलर की बढ़त के साथ 15.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार बंद
आपको बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार भी बंद है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण वायदा बाजार भी बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications