SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, बैंक बदलने जा रहा है ATM से पैसा निकालने का नियम

SBI करने जा रहा है नियमों में बड़ा बदलाव, ATM से पैसा निकालने का नया नियम

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए ये खबर बेहद खास है। बैंक ATM कार्ड से कैश निकालने के नियम में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है। एटीएम के जरिए ट्रांजैक्शन को और सुरक्षित बनाने के लिए बैंक अपने एटीएम से पैसा निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। नए बदलाव के बाद एटीएम के ज रिए फ्रॉड कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाना आसान नहीं होगा।

SBI करने जा रहा है नियम में बड़ा बदलाव

SBI करने जा रहा है नियम में बड़ा बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम के जरिए सुरक्षित ट्रांजैक्शन के लिए नियम में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो SBI जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए एटीएम से 10,000 रुपए से ज्यादा की ट्रांजैक्शन पर ओटीपी बेस्ड सर्विस को लागू करने जा रहा है। मतलब ये कि एसबीआई के खाताधारकों को एटीएम से 10,000 रुपए से ज्यादा कैश निकालने के लिए ओटीपी डालना होगा। OTP बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजेगा। ये ओटीपी आपको एटीएम में पिन नंबर डालने के बाद डा लना होगा। बिना ओटीपी कैश नहीं निकलेगा।

 एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए OTP जरूरी

एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए OTP जरूरी

सूत्रों के मुताबिक बैंक ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। एटीएम से होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए जल्द ही एटीएम पिन के साथ-साथ ओटीपी को अनिवार्य कर दिया जाएगा। हाल ही में केनरा बैंक ने भी कैश निकालने के नियम में बदलाव किया है। केनरा बैंक ने भी ग्राहकों को 10 हजार रुपये से ज्यादा का कैश निकालने के लिए ओटीपी को अनिवार्य बना दिया है। अब SBI भी जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए 10 हजार रुपए से ज्यादा की ट्रांजेक्शन पर ओटीपी नियम लागू कर देगा।

 कैश निकालने जाए तो साथ रखें अपना फोन

कैश निकालने जाए तो साथ रखें अपना फोन


केनरा बैंक की तरह अगर एसबीआई भी एटीएम से कैश निकालने के लिए OTP को अनिवार्य करता है तो आपको एटीएम जाते वक्त अपने साथ मोबाइल फोन लेकर जाना होगा। आप जब भी 10 हजार रुपए से ज्यादा का कैश निकालेंगे तो पहले आपके फोन पर ओटीपी आएगा, जिसे ओटीपी नंबर को आपको एटीएम में डालना होगा। बैंकों ने ये फैसला RBI के उस निर्देश के बाद लेना शुरू किया है, जिसमें केंद्रीय बैंक ने कहा है कि बैंकों से ग्राहकों को फ्रॉर्ड से सेफ रखने के लिए कदम उठाने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+