Good News: 6 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, PF पर अब मिलेगा 8.65% ब्याज

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर है। ये खबर उनके लिए खुशखबरी से कम नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ खाता उनकी एक जमापूंजी है। अब इस खाते में जमा रकम पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की जा रही है। पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवारके मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ पर ब्याज दर में ब्याज दर में बढ़ोतरी की जाएगी। ईपीएफ पर अब 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा।

 Big News: PF Account Holder soon get 8.65 percent Interest on EPF Account

सरकार के इस फैसले का असर 6 करोड़ लोगों पर होगा। हालांकि पिछले छह महीने से पीएफ खाते की ब्याज दरों पर सहमति नहीं बन पाई थी, अब इसमें बढ़ोतरी की गई है। वि त्तीय वर्ष 2017-18 में ब्याज दरें 8.55 फीसदी थी। अब इसमें इजाफा कर इसे 8.65 फीसदी कर दिया गया है। मतलब साफ है कि ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा हुआ है। ऐसे में इसका लाभ हर खाताधारक को मिलेगा।

ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद ईपीएफओ जल्द ही खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की दर की बढ़ी रकम को ट्रांसफर करेगा। गौरतलब है कि हर नौकरी करने वालों की सैलरी से एक हिस्सा पीएफ के तौर पर काटा जाता है, जो रकम उसके PF फंड में जमा होती है। पीएफ के नाम पर जितनी रकम आपकी सैलरी से काटी जाती है, उतना ही सरकार या कंपनी आपके नाम पर भविष्य निधि में जमा करती है। इस रकम पर आपको 8.65 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+