बड़ी खबर: 8 करोड़ PF खाताधारकों को मोदी सरकार का झटका! घट सकता है PF का ब्याज

बड़ी खबर:8 करोड़ PF खाताधारकों को झटका! घट सकता है PF का ब्याज

नई दिल्ली। अगर आप नौकरीपेशा है तो आपको जल्द बड़ा झटका लग सकता है। मोदी सरकार पीएफ खाताधारकों को जल्द बड़ा झटका दे सकती है। PF जमापूंजी पर असर पड़ने वाला है। दरअसल सरकार ब्याज दर में कटौती करने की तैयारी कर रही है। प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ की रकम आपके भविष्य की जमांपूजी है, लेकिन सरकार के फैसले से आपकी जमा रकम पर असर पड़ने वाला है।

 PF की ब्याज दर में कटौती

PF की ब्याज दर में कटौती

मोदी सरकार जल्द नौकरीपेशा लोगों को झटका दे सकती है। पीएफ के रकम पर मिलने वाली ब्‍याज में कटौती हो सकती है। लाइव मिंट के मुताबिक EPFO पीएफ पर ब्याज दर में कटौती कर सकता है और मौजूदा ब्याज दरे 8.65 फीसदी से कम कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय पीएफ पर अधिक रिटर्न देने के पक्ष में नहीं है।

 8 करोड़ अंशधारकों पर असर

8 करोड़ अंशधारकों पर असर

ईपीएफओ के फैसले से 8 करोड़ अंशधारकों पर असर होगा। पीएफ खाताधारकों को पहले से कम ब्‍याज मिलेगा। इससे पहे मार्च 2019 में ईपीएफओ ने 8.65 फीसदी ब्याज दर का ऐलान किया था, लेकिन अब इसमें 25 आधार अंकों की कटौती की जा सकती है। रिपोर्ट की माने तो EPFO इसमें 15 से 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। ब्याज दर में कटौती का असर सीधा ईपीएफओ के 8 करोड़ से अधिक अंशधारकों पर पड़ेगा।

 ब्याज के लिए मौजूदा ब्याज दर देना संभव नहीं

ब्याज के लिए मौजूदा ब्याज दर देना संभव नहीं

वित्त मंत्रालय के मुताबिक पीएफ पर अधिक रिटर्न देने पर बैंकों के लिए आकर्षक ब्याज दरें देना संभव नहीं होगा, जो अर्थव्यवस्था पर असर डालेगा। वहीं बैंकों की भी दलील है कि पीएफ जैसी छोटी बचत योजनाओं और ईपीएफओ की ओर से ऊंची ब्याज दर दिए जाने के कारण लोग उनके पास रकम जमा नहीं कराना चाहेंगे। ऐसे में बैंकों के पास फंड जुटाने की समस्या बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+