Budget 2019 के बाद सोने की कीमत में बड़ी उछाल, जानें 10 ग्राम सोने की नई कीमत
Budget के बाद सोने की कीमत में बड़ी उछाल,जानें 10 ग्राम की कीमत
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आज अपने बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बाद देश का बजट पेश किया। इस बजट में कई अहम ऐलान किए गए। सोने-चांदी समेत बहुमूल्य धातुओं के आयात शुल्क में बढोतरी की गई। इसे 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया। इस बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिली। शुक्रवार को बजट पेश होने के बाद सोना 590 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। सोने की कीमत में इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 34800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
बजट पेश होने के बाद सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोना 590 रुपए बढ़कर 34,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बजट में सोने पर आयात शुल्क में की गई बढ़ोतरी के बाद ये इजाफा देखने को मिली। बजट के ऐलान के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना तेजी से ऊपर पहुंच गया। बाजार जानकारों के मुताबिक, आयात शुल्क में बढ़ोतरी से सोने की कीमतें अभी और बढ़ेंगी जिससे सोने का उपभोग भी प्रभावित होगा।

कैसा रहा दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
सोने की कीमत अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो शुक्रवार को न्यूयॉर्क में सोना भाव 1,413 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी सोने की कीमत 34,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वजनी गिन्नी का भाव 200 रुपए बढ़कर 27,000 रुपए पर पहुंच गया।

कैसा रहा चांदी का हाल
सोने की कीमत में जहां तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी की चमक फीकी पड़ गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 80 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और चांदी टूटकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम पहर पहुंच गया। वहीं चांदी सिक्कों का लिवाल भाव 80,000 रुपए और बिकवाल भाव 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर ही बना रहा।












Click it and Unblock the Notifications