कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट

नई दिल्ली। शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से तेजी के बाद आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बैंकिंग सेक्टर, मेटल स्टॉक में आज भारी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से डर के चलते आज बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स की बात करें तो आज इसमे 2.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 11250.55 अंकों पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 2.09 फीसदी नीचे गिरकर 38034.14 अंकों पर बंद हुआ।

share market

सेंसेक्स में 812 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि निफ्टी में 254 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। एनएसई में तकरीबन सभी स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं निफ्टी बैंक की बात करें तो बैंक निफ्टी में 3.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं कमोडिटी बाजार की बात करें तो तेल की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। डॉलर की तूलना में रुपए में आज तेजी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 21 पैसे मजबूत हुआ और यह 73.45 के स्तर पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+