31 अगस्त से बदल जाएगा फ्लाइट टिकट का नियम, एयरफेयर कैप हटने से सस्ता होगा एयर टिकट?
नई दिल्ली। हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने 27 महीने के बाद एयरलाइंस के टिकट किराए से फेयर कैप को हटाने का फैसला किया है। 31 अगस्त से एयरलाइंस कंपनियों को राहत देते हुए एविएशन मिनिस्ट्री ने फेयर कैप को हटाने का फैसला किया है। सरकार के फैसले से फ्लाइट के टिकट किराए पर असर दिखेगा।
Recommended Video

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान विमान टिकट किराए पर कैपिंग की थी, ताकि एयरलाइंस लोगों से मनमाना किराया न वसूले, वहीं अब 27 महीनों के बाद सरकार ने इसे हटाने का फैसला किया है। सरकार ने 31 अगस्त से विमान किराए पर सर कैप हटाने का फैसला किया है। सरकार ने कहा कि मांग और एटीएफ प्राइस विश्लेषण के बाद विमान किराया कैप कोलहटाने का फैसला किया गया है।
क्या कम होगा किराया
कैपिंग के हटने के बाद सबके मन में यही सवाल है कि क्या फ्लाइट टिकट सस्ते होंगे। माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद एयरलाइंस कंपनियों को राहत मिलेगी और वे अपने टिकट किराया अपने हिसाब से रेट तय कर सकेगी। पिछले कुछ समय से एटीएफ की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मांग में तेजी भी आ रही है। फेस्टिवल सीजन के कारण विमान टिकटों की बुकिंग की मांग बढ़ी है। ऐसे में माना जा रहा है कि विमान कंपनियां यात्रियों को राहत दे सकती है।Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी की सुरक्षा में 55 कमांडो, हर महीने खर्च करते हैं 15 से 20 लाख, SC ने दिया यह आदेश












Click it and Unblock the Notifications