बदल जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, QR कोड के साथ बनेगा स्मार्ट कार्ड

बदल जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, QR कोड के साथ बनेगा स्मार्ट कार्ड

नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जा रहे हैं तो आन वाले दिनों में आपका डील और आरसी दोनों बदल जाएंगे। राजधानी दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी का प्ररूप बदलने जा रहा है। ये और स्मार्ट होने जा रहा है। दिल्ली सरकार क्यूआर कोड आधारित DL और RC जारी करने की तैयारी में है।

 Big Change in Driving License, Now you can get QR Code based DL and RC

दिल्ली परिवहन विभाग जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में बदलाव करने जा रहा है। जल्द ही लोगों को क्यूआर कोड से लैश स्मार्ट कार्ड की तरह डीएल और आरसी मिलेगा। दिल्ली सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस को और स्मार्ट बनाने की तैयारी कर ली है। जिसमें QR कोड और NFC जैसी सुविधा होगी। नए डीएल और आरसी में मौजूद क्यूआर कोड में सारी जानकारी होगी। इसमें गाड़ी की डिटेल, गाड़ी के मालिक का नाम, सब उस माइक्रोचिप और क्यूआर कोड में होगा, जिसे स्कैन करते ही सारी जानकारी सामने आ जाएगी।


दिल्ली में बदल जाएगा DL

दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बदल जाएगा। इसमें आप चिप लगी होगी, जिसमें लाइसेंस धारक की पूरी जानकारी होगी। इसके फायदे की बात करें तो क्यूआर कोड लैश स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी से संबंधी संबंधित जानकारी को चक करना आसान होगा। लोगों को फिजिकल दस्तावेज लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ क्यूआर कोड को स्कैन करने से ही सारी जानकारी बाहर निकल आएगी। क्यूआर को देश भर में लागू किया जा रहा है। इस आसानी से स्कैन कर सभी जानकारियां हासिल की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+