RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर लिया एक्शन, क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक, रिजर्व बैंक ने क्यों उठाया ये कदम?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक को बड़ा झटका दिया है। RBI बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी सिस्टम में RBI को खामियां मिली थीं। RBI ने पाया था कि बैंक के पास पर्याप्त आईटी इंफ्रास्टक्चर नहीं हैं। इस पर बैंक से जवाब भी मांगा गया था, जो RBI को संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने ये एक्शन लिया।

RBI On Kotak Mahindra Bank

RBI ने ये कार्रवाई 2022 और 2023 के आईटी जांच के बाद की है। बैकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के सेक्शन 35A की तहत RBI ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

RBI को बैंक के आईटी इन्वेंट्री मैनेजमेंट, यूजर एक्सेस मैनेजमेंट, वेंडर रिस्क मैनेजमेंट, डेटा सिक्योरिटी और डेटा लीक प्रिवेंशन स्टैटजी जैसी चीजों में गंभीर खामियां मिली थी। लगातार दो साल तक बैंक ने इस पर कोई काम नहीं किया जिसके बाद RBI ने बैंक पर एक्शन लिया है।

कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड बिजनेस कुल बिजनेस का करीब 3.8 फीसदी है। बैंक के पास देश के कुल क्रेडिट कार्ड मार्केट में करीब 4 फीसदी की हिस्सेदारी है।

अब लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा बैंक के एक्सटर्नल ऑडिट के बाद की जाएगी। इस एक्सटर्नल ऑडिट के लिए बैंक को RBI की पहले से मंजूरी लेनी होगी। बैंक को RBI के इन्सपेक्शन और एक्सटर्नल ऑडिट में बताई गई सभी कमियों को भी दूर करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+