एंड्रॉयड के बाद अब एप्पल मोबाइल के लिए भी लॉन्च हुआ BHIM ऐप

ऐप्पल का मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोग एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।

नई दिल्ली। पिछले साल दिसंबर में मोदी सरकार की तरफ से भीम (BHIM) ऐप लॉन्च किया गया था। उस समय सरकार की तरफ से यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन अब सरकार ने आईओएस यानी एप्पल का मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के लिए भी भीम ऐप लॉन्च कर दिया है। ऐप्पल का मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोग एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।

एंड्रॉइड के बाद अब एप्पल मोबाइल के लिए भी लॉन्च हुआ BHIM ऐप
ये भी पढ़ें- आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल की अपील, ब्याज दरों में और कमी करें बैंक

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि आईओएस प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए गए भीम ऐप में वह सारी सुविधाएं मिलेंगी जो एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म वाले ऐप में मिल रही हैं। अभी तक भीम ऐप एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए था और अब आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी आ जाने के बाद भीम ऐप 100 फीसदी मोबाइल फोन के लिए उपलब्ध है। इसकी मदद से अब डिजिटल पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा और डिजिटल इंडिया की तरफ अहम कदम बढ़ाया जा सकेगा। ये भी पढ़ें- चिदंबरम ने किया दावा, नोटबंदी की वजह से रघुराम राजन ने दिया RBI गवर्नर पद से इस्तीफा

कौन से बैंक इस ऐप को करते हैं सपोर्ट?
इलाहाबाद बैंक
आंध्रा बैंक
एक्सिस बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
केनरा बैंक
कैथोलिक सीरियन बैंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
डीसीबी बैंक
देना बैंक
फेडरल बैंक
एचडीएफसी बैंक
आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक
आईडीएफसी बैंक
इंडियन बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडसंड बैंक
कर्नाटक बैंक
करुर वैश्य बैंक
कोटक महिन्द्रा बैंक
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
पंजाब नेशनल बैंक
आरबीएल बैंक
साउन इंडियन बैंक
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
सिंडिकेट बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
विजया बैंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+