BharatPe के कर्मचारी का दर्द,सैलरी नहीं मिली, हम भूखे मर रहे..CEO ने कहा-अशनीर ग्रोवर ने सारा पैसा चुरा लिया
BharatPe के कर्मचारी ने बयां किया दर्द,सैलरी नहीं मिली, हम भूखे मर रहे और आप...CEO ने कहा-अशनीर ग्रोवर ने सारा पैसा चुरा लिया
नई दिल्ली। भारतपे( BharatPe) और अशनीर ग्रोवर( Ashneer Grover) के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अशनीर ग्रोवर कंपनी के परफॉर्मेंस और सीईओ के मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते तो वहीं भारतपे की ओर से कर्मचारियों के बकाया सैलरी को लेकर बयानों का नया दौर शुरू हो गया है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अशनीर ग्रोवर ने भारतपे के खराब परफॉर्मेंस के लिए कंपनी के बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया तो वहीं कर्मचारियों की सैलरी नहीं देने के लगे आरोपों पर कंपनी के सीईओ सुहैल समीर ने अशनीर ग्रोवर की बहन आशीमा से झगड़ते हुए कहा है कि तेरे भाई ने सारा पैसा चुरा लिया। ये विवाद और बयान अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कर्मचारियों की सैलरी अटकी
भारतपे ने कई कर्मचारियों की सैलरी रोक दी है, जिसे लेकर कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने लिंक्डइन पोस्ट लिखा, जिसके बाद अशनीर और भारतपे के सीईओ सार्वजनिक तौर पर भिड़ गए। दरअसल करन सरकी नाम के एक व्यक्ति ने लिंक्डइन पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि उसकी सैलरी कंपनी ने रोक दी है। खुद को भारतपे का सीनियर एसोसिएट आईटी बताते हुए करन ने कंपनी पर सैलरी ना देने के आरोप लगाया और लिखा कि हमें अभी तक भी मार्च महीने की सैलरी नहीं मिली।

हम भूखे हैं और आप गोवा में पार्टी कर रहे....
करन ने सैलरी नहीं मिलने पर पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जताते हुए लिखा कि कई बार ईमेल और ऑफिस के चक्कर काटने के बाद भी हमारी सैलरी नहीं दी जा रही है। बिना कोई कारण बताए भारतपे के सारे पुराने एडमिन स्टाफ को टर्मिनेट कर दिया गया और उनकी सैलरी भी रोक दी गई है। करन ने आरोप लगाया कि कंपनी के सीईओ की इंटरनल पॉलिटिक्स के चलते उनकी नौकरी गई और वो अब उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। करन ने गुस्से में लिखा कि हम सैलरी के लिए तरस रहे और आपका पूरा स्टाफ गोवा में ऑफिस ट्रिप का मजा ले रहा है ।

अशनीर की बहन से भिड़े कंपनी के सीईओ
णइस पोस्ट पर अशनीर ने कमेंट करते हुए कर्मचारियों की सैलरी तुरंत रिलीज करने का रिक्वेस्ट किया। वहीं अशनीर की बहन आशिमा ग्रोवर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा भागवान उन लोगों को एक अच्छा डाइजेस्टिव सिस्टम दे, ताकि वो दूसरों का पैसा पचा सके। जिसके जवाब में भारत पे के सीईओ सुहैल ने आशिमा ग्रोवर को टैग करते हुए लिखा-बहन, तेरे भाई ने सारे पैसे चुरा लिए। हमारे पास स्टाफ को देने के लिए अब बहुत कम पैसे बचे हैं। आशिमा ने भी उन्हें नहीं छोड़ा और जवाब देते हुए लिखा -आपके पास इंक्रीमेंट, बोनस, पार्टीज के लिए पैसे तो बचे हैं...पेड मीडिया को भी कैसे भूल जाएं। इसके बाद एक के बाद एक कमेंट से भारतपे और अशनीर ग्रोवर के परिवार और यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई।
KBC में जीते 5 करोड़ फिर हुए कंगाल, जानें अब क्यों चर्चा में बिहार के सुशील कुमार?












Click it and Unblock the Notifications