StockGro Meme Officer की नौकरी: मौका शानदार, 12 लाख तक सैलरी! जानिए कैसे नेटिजन्स कर सकते हैं अप्लाई
भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरु की कंपनी- StockGro Meme Officer की पोस्ट पर नौकरी ऑफर कर रही है। वित्तीय सेवाओं वाली इस कंपनी की जॉब प्रोफाइल, नौकरी के लिए जरूरी योग्यता और सैलरी के बारे में जानिए

StockGro Meme Officer की पोस्ट पर नौकरी ऑफर कर रही है, सैलरी और काम बेहद आकर्षक है। दरअसल, सोशल मीडिया के दौर में मीम किसी परिचय के मोहताज नहीं। इनकी मदद से लोग आकर्षक तरीके से अपनी बातों को पेश कर पाते हैं। क्रिएटिव इंटरनेट यूजर्स अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए सोशल मीडिया मीम को प्रभावी विकल्प मानते हैं। डिजिटल ट्रांजैक्शन के इस दौर में वित्तीय कंपनियां भी इकोनॉमिक्स की जटिल बातें मीम की मदद से बताती हैं। बेंगलुरु की कंपनी StockGro मीम ऑफिसर के पद पर नियुक्ति कर रही है। जानिए जॉब प्रोफाइल और मोटे वेतन के ऑफर के बारे में
12 लाख रुपये तक कमाई
मुख्य मीम अधिकारी का वेतन ₹ 1 लाख प्रतिमाह होगा। अधिकारी पर वित्तीय सूचनाओं से जुड़े मीम बनाने की जवाबदेही होगी। कंटेंट का मकसद GenZ को प्रभावी और आसन तरीके से सूचनाओं से अवगत कराना है। दरअसल, स्टॉकग्रो ने मीम ऑफिसर के लिए 1 लाख रुपये प्रति माह का वेतन ऑफर किया है, जो नेटिजन्स और मीम पर काम करने वाले लोगों को काफी आकर्षक लग रहा है।
अब तक कितने लोगों ने अप्लाई किया
चीफ मेम ऑफिसर (सीएमओ) की ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग लिंक्डइन पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शेयर की गई वैकेंसी की डिटेल के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे कैंडिडेट की तलाश कर रही है, जिसे स्टॉक मार्केट की गहरी जानकारी हो। साथ ही इस सूचना को क्रिएटिव और अनोखे अंदाज में पेश करने की कला भी आती हो। लिंक्डइन के अनुसार अब तक 60 से अधिक आवेदक अप्लाई कर चुके हैं।

किन लोगों के लिए BEST है ये जॉब ऑफर
आदर्श उम्मीदवार वही होगा जो काफी आसानी से वित्त जैसे जटिल और आम तौर पर बोरिंग समझे जाने वाले विषय को मौज-मस्ती से जोड़ने में सक्षम होगा। तनावपूर्ण और बिजी लाइफ के बावजूद लोगों को प्रफुल्लित कर सके, ऐसे कंटेंट पर फोकस किया जाएगा। ऐसी चीजों के लिए ऑफिसर में जुनून होना चाहिए। ब्रांड के संदेश के साथ मीम वायरल किया जा सके, ऐसी आदत होने पर मीम ऑफिसर को एक्सट्रा लाभ मिलेगा। ऐसे अधिकारी में कटाक्ष की तीव्र भावना होनी चाहिए। स्टॉकग्रो अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। इस मकसद से सीएमओ को दैनिक कार्यों को भी अलग तरीके से क्यूरेट करना आना चाहिए।
कहां और कैसे अप्लाई करें
StockGro Meme Officer के पद पर नियुक्ति के संबंध में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब लिंक्डइन पर नौकरी के लिए आवेदन नहीं हो रहा है। हालांकि, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। लोग नौकरी के लिए अपने मीम-प्रेमी दोस्तों की सिफारिश भी कर सकते हैं। अगर पहले से काम कर रहे कर्मचारी के रेफरल को काम पर रखा जाता है तो स्टॉक ग्रो के कर्मचारी को आईपैड जीतने का मौका मिल सकता है।

कंपनी के संस्थापक ने क्या कहा
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टॉकग्रो के संस्थापक और सीईओ अजय लखोटिया ने कहा, नॉन-क्लिच भूमिका नए यूजर्स को आकर्षित करेगी। ब्रांड के चारों ओर सही प्रचार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा चीफ मीम अधिकारी की भूमिका थोड़ी अपरंपरागत है, लेकिन इनका काम कंपनी को अधिक से अधिक दर्शकों को जोड़ने की कोशिश करना होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications