बेंगलुरू की कंपनी ने बनाया 'कोरोना ओवन', 10 मिनट में मोबाइल समेत घर की चीजों को करेगा कीटाणुरहित
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में लॉकडाउन है। ऐसे मे हम घर में बैठे रहते हैं लेकिन जरूरत के सामान बाहर से लाने ही होते हैं। ऐसे में बाहर से आ रही चीजों की साफ-सफाई और उन्हें कीटाणुरहित कैसे किया जाए, इसकी सबको फिक्र रहती है। कई चीजों को जिन्हें दो नहीं सकते हैं, उनको लेकर लोग परेशान रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरू की एक कंपनी ने कोरोना ओवन तैयार किया है। बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी लॉग 9 मैटेरियल्स ने ये कोरोना ओवन बनाया है।

लॉग 9 मैटेरियल्स की बनाई ये डिसइनफेक्टिंग मशीन यूवी रेज से मास्क, पीपीई किट और घर के खानपान की तमाम चीजों को कुछ मिनट के भीतर डिसइनफेक्ट यानी कीटाणुरहित कर सकती है। घर में लाए जाने वाले सामान और यहां तक की मोबाइल को भी डिसइनफेक्ट कर सकते है। आपके जिस भी सामान को डिसइनफेक्ट करना होता है उसे इस ओवन में डालकर करीब 10 मिनट तक रखा जाता है। इस समय में सामान पर पड़ने वाली यूवी लाइट उसे डिसइनफेक्ट कर देती है।
इस डिवाइस को फिलहाल बेंगलुरु के कई अस्पतालों में और तीन पुलिस स्टेशन में उपयोग के लिए भेजा गया है। 70 और ऐसे डिवाइस अभी बनाये जा रहे हैं। कंपनी का दावा है कि कोरोना वायरस को यूवी रेज से खत्म किया जा सकता है। इन्हीं पैरामीटर्स को ध्यान में रखकर ये मशीन तैयार की गई है।
ये डिवाइस घर में इस्तेमाल होने वाले माइक्रोवेव ओवन जैसा दिखता है, इसलिए इसको कोरोना ओवन का नाम दिया गया है। कंपनी के फाउंडर अक्षय सिंघल का कहना है कि इस डिजाइन को SARS वायरस पर स्टडी करने के बाद तैयार किया गया है, क्योंकि SARS और कोरोना वायरस एक ही तरह से फैलते हैं। ऐसे में यह डिवाइस सफल साबित होगा है।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications