बैंकों के NPA को लेकर आरबीआई ने दी जानकारी,कहा- सितंबर 2022 तक बढ़ सकता है बैंकों का ग्रॉस एनपीए

बैंकों के NPA को लेकर आरबीआई ने दी जानकारी,कहा- सितंबर 2022 तक बढ़ सकता है बैंकों का ग्रॉस एनपीए

नई दिल्ली, 29 दिसंबर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में RBI ने कहा कि सितंबर 2022 तक बैंकों का ग्रॉस एनपीए बढ़ सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मार्च 2021 के मुकाबले सितंबर 2021 में बैंकों का एनपीए कम होकर 6.1 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट में RBI ने कहा कि सितंबर 2022 में बैंकों का NPA बढ़कर 8.1 फीसदी पर पहुंच गया है।

 Banks gross NPAs may jump to 8.1-9.5% by Sept 2022 from 6.9% in Sept 2021, says RBI

आरबीआई के मुताबिक बैंकों का ग्रॉस एनपीए बढ़कर 8.1 फीसदी पर आ सकती है। इतना ही नहीं आरबीाई के रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 का ग्लोबल इकोनॉमी पर असर पड़ा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में MSME सेक्टर पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में MSME लोन पर नजर रखने की जरुरत है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने महामारी की चुनौतियां का अच्छी तरह से सामना किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के बाद भी देश की वित्तीय संस्थाएं अच्छी है।

बैंकों की स्थिति को लेकर आरबीआई ने फाइनेंशियल रिपोर्ट में कहा है कि देश में बैंकों की बैलेसशीट में मजबूती बरकरार है। पॉलिसी और रेगुलेटरी मदद से देश का वित्तीय बाजार स्थिति है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना टीकाकरण में आई जोरदार तेजी के चलते इकोनॉमी की रिकवरी ने रफ्तार पकड़ी है। इस रिपोर्ट में कॉर्पोरेट सेक्टर को लेकर कहा गया है कि क्रेडिट ग्रोथ में सुधार के साथ इस क्षेत्र में मजबूती लौटी है। वहीं ये भी कहा गया है कि साल 2021 की दूसरी छमाही में ग्लोबल इकोनॉमी की रिकवरी की गति पर ओमिक्रोन के कारण थोड़ी सुस्ती आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+