Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 जुलाई से बंद कर दिए इन दो बैंकों के चेकबुक,जानें क्या करें खाताधारक

Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने बंद कर दिए इन दो बैंकों के चेकबुक,जानें क्या करें खाताधारक

नई दिल्ली, जुलाई 1। जुलाई महीने के पहले दिन से हमारे आसपास कई चीजें बदल गई है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कई नियमों में बदलाव हुआ है। इसी क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज से दो बैंकों के चेकबुक को बंद कर दिया है। विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का हिस्सा बन चुके विजया बैंक और देना बैंक के खाताधारकों के लिए अब पुराने चेकबुक काम नहीं करेंगे।

 आज से बंद हो गए पुराने चेकबुक

आज से बंद हो गए पुराने चेकबुक

रिजर्व बैंक ऑफ के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 जुलाई से देना बैंक और विजया बैंक के पुराने चेकबुक को बंद कर दिया है। आपको बता दें कि विजया बैंक और देना बैंक का विलय पहले ही बैंक ऑफ बड़ौदा में हो चुका है। बैंक के खाताधारकों को विलय क बाद नए बैंक के चेकबुक के लिए काफी समय दिया गया। अब बैंक ने इन पुराने चेकबुक को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है।

 विजया बैंक और देना बैंक के चेकबुक बंद

विजया बैंक और देना बैंक के चेकबुक बंद

बैंक के इस फैसले के बाद बैंक ऑफ का बड़ौदा का हिस्सा बन चुके देना बैंक और विजया बैंक के पुराने चेकबुक से अब ग्राहक कोई लेनदेन नहीं कर सकेंगे। अगर आपका भी बैंक खाता इन बैंकों में है और आपने अब तक इसे अपडेट नहीं करवाया है तो बिना देर किए इसे फौरन करवाए। बैंक ऑफ बड़ौदा ने खाताधारकों से अपील की है कि वो फौरन अपना नया चेकबुक हासिल कर लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके। बैंक ने इसके लिए SMS और ईमेल के जरिए ग्राहकों को सूचना दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि वो अपना नया चेकबुक इश्यू करवा लें।

 कैसे ले सकते हैं नया चेकबुक

कैसे ले सकते हैं नया चेकबुक

नया चेकबुक लेने के लिए ग्राहकों के पास कई विकल्प उपलब्ध है। आप कस्टमर केयर पर फोन करने, नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अप्लाई कर सकते हैं या फिर नेट बैंकिंग के जरिए अनुरोध भेजकर अपना नया चेकबुक हासिल कर सकते हैं।

मिलेगा नया IFSC कोड

मिलेगा नया IFSC कोड

आपको बता दें कि इन ग्राहकों को नया चेकबुक मिलते ही नया IFSC कोड भी मिल जाएगा। चेकबुक पर बैंक खाते से संबंधित आईएफएससी कोड दर्ज होता है। आपको बता दें कि बिना नए IFSC कोड के आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे। इसके लिए आप चाहे तो 18002584455 या फिर 18001024455 पर फोन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+