Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI, PNB के बाद अब इस सरकारी बैंक ने दिया आम लोगों को 'झटका', आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी जैसे बैंकों ने हाल ही में अपने एमसीएलआर आधारित ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी। आरबीआई द्वारा रेपो और रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने भी MCLR आधारित ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ऑफ इंडिया एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। नई दरें 10 जून से लागू होगी।

 Bank of India Ups MCLR by 0.10 percent from June 10, Effect your EMI
बैंक ऑफ इंडिया ने 1 साल के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.50 फीसदी की है। जबकि एक दिन के लिए एमसीएलआर 7.90 प्रतिशत हो गया। जबकि एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.20 प्रतिशत और तीन महीने के लिए 8.30 प्रतिशत है। वहीं 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.45 प्रतिशत होगी।

बैंक ऑफ इंडिया के एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में बढ़ोतरी से अब बैंक से होम लोन, कार लोन या किसी भी तरह का लोन लेना महंगा पड़ेगा। एमसीएलआर के बढ़ोतरी से अब आपको पहले से ज्यादा EMI भरना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले एसबीआई, पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक ने एमसीएलआर में 0.1 फीसदी में बढ़ोतरी की है। माना जा रहा है कि जल्द ही बाकी के बैंक भी एमसीएलआर दर में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+