Bank Holidays: इस पूरे हफ्ते छुट्टियों की भरमार, फटाफट निपटाएं काम, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays: अगस्त का पूरा महीना त्योहारों से भरा हुआ है, इस माह में आपको लॉग वीकेंड देखने को मिलेंगे, जिसकी वजह से इस बार (11-17 अगस्त) के बीच कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे इसलिए अगर आपको भी बैंक से संबंधित कोई काम हो तो फटाफट निपटा लीजिए, कहीं ऐसा ना हो कि बैंक बंद होने की वजह से आपके काम अटक जाएं।

आपको बता दें कि बैंक हॉलीड में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, कृष्ण जयंती, देशभक्त दिवस के अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश शामिल है। कुल मिलाकर, अगस्त महीने में 15 अवकाश घोषित किए गए हैं।

Bank Holidays

Bank Holidays: 11-17 अगस्त 2025

  • 13 अगस्त - (बुधवार) - इंफाल (मणिपुर) में बैंक Patriot Day के कारण बंद रहे।
  • 15 अगस्त - (शुक्रवार) - स्वतंत्रता दिवस
  • 15 अगस्त - (शुक्रवार) पारसी नव वर्ष और जन्माष्टमी समारोह के लिए पूरे भारत में बैंक बंद रहे।
  • 16 अगस्त - (शनिवार) - अहमदाबाद (गुजरात), आइजोल (मिजोरम), भोपाल और रांची (मध्य प्रदेश), चंडीगढ़ (यूटी), चेन्नई (तमिलनाडु), देहरादून (उत्तराखंड), गंगटोक (सिक्किम), हैदराबाद (तेलंगाना), जयपुर (राजस्थान), कानपुर और लखनऊ (उत्तर प्रदेश), पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़), शिलांग (मेघालय), जम्मू और श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), और विजयवाड़ा (आंध्र) में बैंक। प्रदेश)जन्माष्टमी (श्रावण वद-8) और कृष्ण जयंती के अवसर पर बंद रहेगा।

सप्ताहांत अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

  • 17 अगस्त - (रविवार) - रविवार सप्ताहांत अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अगस्त (सोमवार) को गुवाहाटी (असम) में श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अगस्त (बुधवार) को गणेश चतुर्थी और संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष) वरासिद्धि विनायक व्रत और गणेश पूजा के कारण अहमदाबाद (गुजरात), बेलापुर, मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), भुवनेश्वर (ओडिशा), चेन्नई (तमिलनाडु), हैदराबाद (तेलंगाना), पणजी (गोवा), और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अगस्त (गुरुवार) को गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन और नुआखाई के कारण भुवनेश्वर (ओडिशा) और पणजी (गोवा) में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अगस्त (रविवार) को पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश रहेगा

खास बात

भले ही बैंक बंद रहें लेकिन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, सर्विस और एटीएम चलते रहेंगे।


जन्माष्टमी ( 15-16 अगस्त)

  • जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला पावन पर्व है।
  • यह हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
  • इस दिन भक्तजन उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर उन्हें झूला झुलाते हैं।
  • पौराणिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर मथुरा की कारागार में जन्म लिया और कंस जैसे अधर्मियों का विनाश कर धर्म की पुनः स्थापना की।
  • यह पर्व सत्य, धर्म, प्रेम और करुणा के संदेश का प्रतीक है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+