Bank Holidays: आज कई राज्यों में बैंक बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट, कारण भी जानिए

Bank Holidays: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज कई राज्यों में बैंक बंद हैं, ऐसे में यदि आप व्यक्तिगत रूप से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि अपनी स्थानीय शाखा के बारे में चेक कर लीजिए।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार आज मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।

Bank Holidays List

डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू (Bank Holidays)

तो वहीं 6 नवंबर को भी बिहार और मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं जबकि 7 नवंबर को मेघालय में वांगाला फेस्टिवल के कारण और 8 नवंबर को कर्नाटक में कनकदासा जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे हालांकि बैंक काउंटर बंद रहेंगे लेकिन डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम का उपयोग करके फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और बैलेंस पूछताछ जैसे लेनदेन कर सकेंगे।

आज से लेकर 5 दिन तक इन जगहों पर निम्नलिखित कारणों से हैं बैंक बंद (Bank Holidays 2025)

  • 5 नवंबर 2025 (बुधवार): अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, कोच्चि, पणजी, पटना, शिलांग, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों के बैंक आज बंद हैं।
  • 6 नवंबर 2025 (गुरुवार): नोंग्क्रेम नृत्य के कारण शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 नवंबर 2025 (शुक्रवार): वांगला उत्सव के कारण शिलांग 7 नवंबर 2025 को बंद रहेगा।
  • 8 नवंबर 2025 (शनिवार): RBI द्वारा निर्धारित दूसरे शनिवार की छुट्टी के कारण इस दिन सभी क्षेत्रों के बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 नवंबर 2025 (रविवार): RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार रविवार को सभी क्षेत्रों के बैंक बंद रहेंगे।

एक बार नजर डालते हैं नवंबर में बैंक बंद होने वाली लिस्ट पर (Bank Holidays 2025)

  • 5 नवंबर 2025-गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा- अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, कोच्चि, पणजी, पटना, शिलांग, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा को छोड़कर
  • 6 नवंबर 2025- नोंगक्रेम नृत्य-शिलांग
  • 7 नवंबर 2025-वंगाला महोत्सव-शिलांग
  • 8 नवंबर 2025-कनकदास जयंती/दूसरा शनिवार-सभी क्षेत्र बंद
  • 9 नवंबर 2025-रविवार- सभी क्षेत्र बंद
  • 16 नवंबर 2025-रविवार-सभी क्षेत्र बंद
  • 22 नवंबर 2025-शनिवार-चौथा शनिवार-सभी क्षेत्र
  • 23 नवंबर 2025-रविवार-सभी क्षेत्र
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+