Bank Holidays : सितंबर में छुट्टियों की भरमार, 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

Bank Holidays : सितंबर में छुट्टियों की भरमार, 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

नई दिल्ली। सितंबर महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, ओणम जैसे त्योहारों के कारण बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। ऐसे में अगर आपका बैंक का काम रूका है और आपको इसी महीने उसे पूरा करना है तो बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें। आरबीआई द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक सितंबर में अलग-अलग जगहों पर बैंक करीब 14 दिन बंद रहेंगे।

 सितंबर में बैंकों की लंबी छुट्टी

सितंबर में बैंकों की लंबी छुट्टी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) हर वित्तीय वर्ष के लिए बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर देता है। इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय स्‍तर के होते हैं, जिसमें पूरे देश के बैंकों पर उस छुट्टी का असर पड़ता है और उस दिन देशभर के बैंक बंद रहते हैं। वहीं कुछ अवकाश स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर के होते हैं, जिस दिन केवल उसी शहर या राज्य में बैंक बंद रहते हैं। यानी अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग होती है।

 सितंबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

सितंबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

आरबीआई द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक सितंबर में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। जिसकी शुरुआत महीने के पहले दिन ही हो जाएगी।

  • 1 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 4 सितंबर को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के कारण झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 सितंबर तो ओणम के चलते तिरुवनंतपुरम और कोच्ची के बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 सितंबर को भी ओणम के कारण फिर से बैंकों की छुट्टी होगी।
  • 9 सितंबर को इंद्रजाता के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 सितंबर को दूसरे शनिवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां

सितंबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां

  • 11 सितंबर को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 सितंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 सितंबर को श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के कारण फिर से तिरुवनंतपुरम और कोच्ची के बैंकों की छुट्टी होगी।
  • 24 सितंबर को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 सितंबर को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 सितंबर को नवरात्र‍ि स्‍थापना के मौके पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी होगी।

मुकेश अंबानी कैसे करेंगे अपने कारोबार का बंटवारा, ईशा, आकाश, अनंत में किसे मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+