Bank Holidays in October 2021: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, पूरे 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, पूरी लिस्ट
Bank Holidays in October 2021: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, पूरे 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 26 सितंबर। Bank Holidays in October 2021. नए महीने की शुरुआत होने वाली है। अक्टूबर 2021 की शुरुआत होते ही बैंकों की छुट्टियों की नई तारीख भी जारी हो गई है। अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियों की भरमार है। त्योहारों के कारण अक्टूबर महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। नवरात्र, विजयादशमी समेत कई त्योहार अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं। जिसक चलत बैंक करीब 21 दिन बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों में होगी, जिसके कारण बैंकों की छुट्टियां भी शहरों के आधार पर अलग-अलग होती है।

अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियों की भरमार
अक्टूबर महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। त्योहारी सीजन की वजह से अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी अगर अक्टूबर में बैंक से जुड़ा काम आपका बाकी हैं तो पहले बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लें, तभी बैंक के लिए घर से निकलें। 21 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। आपको बता दें कि आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टियों की लंबी हर वित्तीय वर्ष के शुरुआत के साथ ही जारी कर दी जाती है। ये छुट्टियां शहर के आधार पर होती है।

अक्टूबर में कब-कब बैंक बंद
अक्टूबर के पहले दिन से ही बैंकों की छुट्टियों की शुरुआत हो रही हैं। कई शहरों में बैंक लगातार 5 दिन के लिए बंद रहेंगे। 1 अक्टूबर को गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। 3 अक्टूबर को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 6 अक्टूबर को महालयया अमावस्या के कारण अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता के बैंकों की छुट्टी होगी, तो वहीं 7 अक्टूबर को मीरा चोरेल होउबा के चलते इंफाल में बैंक बंद रहेंगे

अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 10 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होगी। 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा , महा सप्तमी के कारण अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 13 अक्टूबर को महा अष्टमी पूजा के कारण अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंकों की छुट्टी होगी। जबकि 14 अक्टूबर को महा नवमी पूजा के कारण अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी होगी। जबकि 15 अक्टूबर को विजयादशमी के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। 16 अक्टूबर को दशैन के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में बैंकों की छुट्टी
17 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 18 अक्टूबर को कटी बिहू के चलते गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी होगी। 19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंग। 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस, लक्ष्मी पूजा , ईद-ए-मिलाद के कारण अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। 22 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर को चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी होगी। 24 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 26 अक्टूबर को विलय दिवस के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी होगी, जबकि 31 अक्टूबर को महीने के आखिरी दिन रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
7th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में आएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता?












Click it and Unblock the Notifications