Bank Holidays December 2021: दिसंबर में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, जरूरी काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट
Bank Holidays: दिसंबर में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, जरूरी काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 29 नवंबर। साल 2021 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत होने वाली है। नए महीने के शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की नई लिस्ट लागू हो जाएगी। बैंकों की छुट्टियों की नई लिस्ट देखने के बाद ही आप अपने बैंक से जुड़े काम के लिए घर से बाहर निकले और अपने जरूरी बैंकिंग कामो को समय पर निपटा लें, वरना आपरी मुश्किल बढ़ सकती है। दिसंबर में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट हम आपको बता रहे हैं।

दिसंबर में बैंक 12 दिन बैंक बंद
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पूरे साल के बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी जाती है। बैंक की छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई की वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है। साल के शुरुआत में ही पूरे साल किस राज्य और किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे इसकी पूरी जानकारी इस लिस्ट में दी मेशन होती है। आरबीआई द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट के मुताबिक दिसंबर महीने में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टी अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग दिन होगी।

दिसंबर में कब-कब बैंक बंद
आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट के मुताबिक दिसंबर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक 12 दिनों तक बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार की 6 छुट्टियों के अलावा अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंक 7 दिन त्योहारों और सरकारी छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। यहां जानना जरूरी है कि अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां भी अलग-अलग रहती हैं। दिसंबर, 2021 में बैंकों की छुट्टियों की शुरुआत 3 दिसंबर से हो रही है।

बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट
- 3 दिसंबर को गोवा में बैंक बंद रहेंगे। सेंट फ्रांसिस जेवियर के मौके पर यहां बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 5 दिसंबर को रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।
- 11 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होगा, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 12 दिसंबर को रविवार के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होगी।
- 18 दिसंबर को यो सो सो थाम की पुण्यतिथि के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
- 24 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 25 दिसंबर को क्रिसमस के साथ-साथ महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 26 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
- 27 दिसंबर को मिजोरम के बैंक क्रिसमस उत्सव के कारण बंद रहेंगे।
- 30 दिसंबर को शिलॉन्ग के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 31 दिसंबर को न्यू ईयर के कारण मिजोरम के बैंक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications