बड़ी खबर, SBI के बाद एक और बैंक पर RBI ने ठोका 1 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर

बड़ी खबर, SBI के बाद एक और बैंक पर RBI ने ठोका 1 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर

नई दिल्ली, 29 नवंबर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) पर 1 करोड रुपए का जुर्माना लगाया। अब आरबीआई ने एक और बड़े बैंक पर जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ऑफ ऑफ इंडिया ने अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंक द्वारा नियमों की अनदेखी के कारण बैंक पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। बैंक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी, जिसमें कहा गया है कि बैंक द्वारा बट्टे खाते में पड़ी संपत्तियों की बिक्री और फ्रॉड से जुड़ी सूचना देने के नियम के उल्लघंन मामले में ये कार्रवाई हुई है।

RBI imposes a Rs 1 Cr penalty on Union Bank of India, for non-compliance, Is it Impact Bank Customers

आरबीआई द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक बैंक द्वारा नियमों को उल्लघंन को लेकर शिकायतें मिली थी, जिसके बाद आरबीआई ने शिकायत की जांच की और निरीक्षण में पाया कि बैंक द्वारा जिन खातों को रेड फ्लैग में डाला था, उनसे जुड़े नियमों का सही से पालन नहीं किया गया है, न तो उनका क्लासिफिकेशन सही से किया गया और न ही जानकारी सही से दी गई।

जांच के दौरान ही आरबीआई ने यूनियन बैंक को पहले आगाह किया था, लेकिन बैंक की ओर से सुधार नहीं किया गया, जिसके बाद आरबीआई ने यूनियन बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा कि आखिर उनपर कार्रवाई क्यों न किया जाए, जिसके बाद बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया है। हालांकि बैंक पर हुई कार्रवाई का खाताधारकों पर कोई असर नहीं होगा। यूनियन बैंक पर लगे 1 करोड़ के इस जुर्माने का खाताधारकों के ट्रांजैक्शन या किसी भी एग्रीमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+