Bank Holidays List In July: जुलाई में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं बैंक
Bank Holidays List In July: जुलाई में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं बैंक
नई दिल्ली, जून 27। अगर आपको जुलाई महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम है, जिसके लिए आपको बैंक जानें की जरूरत हैं तो वहां जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरुर देख लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2021 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट अपने वेबसाइट पर जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक राष्ट्रीय और क्षेत्रिय छुट्टियों के साथ जुलाई महीने में बैंक 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। 30 में से 15 दिन के लिए बैंकों की छुट्टी होगी, ऐसे में अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे छुट्टियों की लिस्ट देखते हुए ही प्लान करें।

जुलाई में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद
जुलाई 2021 में बैंकों की लंबी छुट्टी है। जुलाई 2021 में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। RBI की ओर से जारी की गई बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट पर नजर डाले तो बैंक त्योहारों और सरकारी छुट्टियों क चलत 9 दिन बंद रहेंगे तो वहीं 2 शनिवार और 4 रविवार के कारण 6 दिन बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होगी। यानी कुल मिलाकर बैंक 15 दिन के लिए बंद रहेंगे। वहीं आपको ये भी बता दें कि इन छुट्टियों में सभी छुट्टियां पूरे देशभर के बैंकों पर लागू नहीं होती है। त्योहारों के आधार पर राज्यों मं उन दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बाकी जगहों पर बैंक पहले की तरह ही चलते रहेंगे।

कब कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई 2021 में बैंकों की छुट्टिय़ों की पूरी लिस्ट की बात करें तो इसकी शुरुआत 4 जुलाई 2021 से हो जाएगी। 4 जुलाई 2021 को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 10 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार होगा, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 11 जुलाई को रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 12 जुलाई को राजस्थान, भुवनेश्वर और इंफाल के बैंक कांग और रथ यात्रा के कारण बंद रहेंगे।

15 जुलाई छोड़ लगातार 10 दिन तक बैंकों की छुट्टी
10 जुलाई को दूसरे शनिवार और 11 जुलाई को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 12 को राजस्थान, इंफाल और भुवनेश्वर के बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 13 जुलाई को जम्मू कश्मीर, सिक्किम के बैंक बंद रहेंगे। 14 जुलाई को द्रुकपा त्शेची के कारण गंगटोक के बैंकों की छुट्टी होगी तो 17 जुलाई को खारची पूजा क अवसर पर अगरतला, शिलांग के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 18 जुलाई को देशभर के बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 19 जुलाई को गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु को गंगटोक क बैंकों की छुट्टी होगी। जबकि 20 जुलाई को देशभर के बैंकों में ईद अल अधा की छुट्टी होगी। वहीं 21 जुलाई 2021 को बकरीद के अवसर पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 24 जुलाई को आखिरी शनिवार और 25 जुलाई को रविवार की छुट्टी होगी। इसके साथ ही 31 जुलाई को अगरतल्ला में केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
ICICI Bank Alert: अगले 5 दिनों तक बंद रहेगी बैंक की ये सर्विस, SMS भेजकर बैंक ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications