Bank Holidays April: अप्रैल में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब बैंकों की होगी छुट्टी

Bank Holidays April: अप्रैल में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब बैंकों की होगी छुट्टी

नई दिल्ली, 29 मार्च। नए महीने की शुरुआत होने वाली है। अप्रैल में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। अप्रैल महीने में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। जी हां RBI द्वारा बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में आधे महीने यानी 15 दिन बैंकों के कामकाज प्रभावित होंगे, बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि आपको बता दें कि ये छुट्टियां हर राज्य के हर शहर के बैंकों में एक साथ नहीं होगी,बल्कि आरबीआई द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट राज्यों और शहरों के आधार पर होती है।

 अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद

अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद

अप्रैल 2022 में बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक 15 दिन के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। चैत्र नवरात्र, महावीर जयंती, बैसाखी, बिहू, गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। आपको बता दें कि बैंकों की छुट्टियां किसी राज्य या क्षेत्र विशेष तक ही सीमित हैं। इसलिए अलग-अलग राज्यों और शहरों में छुट्टियां भी अलग-अलग दिन हैं।

 कब-कब बंद रहेंगे बैंक

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

RBI द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक इसकी शुरुआत 1 अप्रैल से हो रही है। 1 अप्रैल को एनुअल क्लोजिंग के कारण आइजोल, चंडीगढ़, शिलॉन्ग, शिमला को छोड़कर देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 2 अप्रैल को बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी होगी। इन शहरों में गुडी पड़वा, उगाडी फेस्टिवल, तुलुगु न्यू ईयर ,साजीबू नॉन्गमापनबा के कारण बैंक बंद रहेंगे। 3 अप्रैल को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

 बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

4 अप्रैल को सरहुल के कारण रांची में बैंक बंद रहेंगे। 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम का जन्मदिवस के कारण हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे। 9 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार हैं, जिसके कारण बैंकों की छुट्टी होगी। 10 अप्रैल को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर डे, बोहाग बिहू के कारण शिलॉन्ग और शिमला को छोड़कर देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

बैंकों की छुट्टी की लिस्ट देखकर जाएं बैंक

बैंकों की छुट्टी की लिस्ट देखकर जाएं बैंक

आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे,बंगाली न्यू ईयर डे के कारण जयपुर, जम्मू, श्रीनगर के अलावा देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 16 अप्रैल को गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी होगी। 17 अप्रैल को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। 21 अप्रैल को गारिया पूजा के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 23 अप्रैल को चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी होगी तो 24 अप्रैल को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 29 अप्रैल को शब ए कादर के कारण जम्मू, श्रीनगर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

Petrol-Diesel Rate: तेल की मार, 80,80,80,80,50,30...जानिए कैसे धीरे से जोर का झटका दे रही हैं तेल कंपनियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+