Bank Holidays 2025 April: क्या आज बैंक खुला है? देखें अप्रैल के 'हॉलिडे' की लिस्ट यहां
Bank Holidays 2025 April: हर महीने RBI अपना 'हॉलिडे कैलेंडर' जारी करता है। इस बार भी अप्रैल महीने में छुट्यिों की भरमार है और इसी वजह से इस महीने में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। तो वहीं भारत में अधिकांश बैंक आज यानी कि 1 अप्रैल, 2025 को खुले हुए हैं। केवल मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में आज बैंक बंद हैं।
वित्तीय संस्थान वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) के लिए अपने खातों को अंतिम रूप देने, रिकॉर्ड अपडेट करने और नए वित्तीय वर्ष की तैयारी करने के लिए यहां पर बैंक बंद हैं, जिसे कि सलाना 'क्लोजिंग हॉलिडे' कहते हैं।

तो वहीं झारखंड में बैंक Sarhul के कारण आज बंद है , आपको बता दें कि सरहुल वसंत का त्यौहार है जो नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। ये स्टेट 'हॉलिडे' है इसलिए झारखंड में आज बैंक बंद है। बैंक बंद होने से कैश ट्रांजेक्शन या चेक से रिलेटड काम नहीं हो पाते हैं।
ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू (Bank Holidays 2025)
हालांकि ऑनलाइन सेवाएं यथापूर्वक चलरही हैं। एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बिना किसी बाधा के सामान्य रूप से जारी हैं, जिससे ऑनलाइन लेनदेन, बिल भुगतान में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
- 1 अप्रैल (मंगलवार) - क्लोजिंग हॉलीडे ( मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश)
- 5 अप्रैल (शनिवार) - जगजीवन राम जयंती (हैदराबाद)
- 6 अप्रैल (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
- 10 अप्रैल (गुरुवार) - महावीर जयंती
- 12 अप्रैल (शनिवार) - दूसरा शनिवार
- 13 अप्रैल (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
- 14 अप्रैल (सोमवार) - भीअंबेडकर जयंती
- 15 अप्रैल (मंगलवार) - बंगाली न्यू ईयर, हिमाचल डे,
- बोहाग बिहू 16 अप्रैल (बुधवार) - बोहाग बिहू
- 18 अप्रैल (शुक्रवार) - गुड फ्राइडे
- 20 अप्रैल (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
- 21 अप्रैल (सोमवार) - गारिया पूजा (अगरतला)
- 26 अप्रैल (शनिवार) - चौथा शनिवार
- 27 अप्रैल (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
- 29 अप्रैल (मंगलवार) - भगवान परशुराम जयंती (शिमला)
- 30 अप्रैल (बुधवार) - बसवा जयंती, अक्षय तृतीया (बेंगलुरु )
RBI अवकाश के प्रकार (Bank Holidays 2025)
- राष्ट्रीय अवकाश - पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।
- राज्य-विशेष अवकाश - कुछ राज्यों में लागू होते हैं।
- साप्ताहिक अवकाश - हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
RBI अवकाश का प्रभाव (Bank Holidays 2025)
- बैंकिंग सेवाएं: बैंक शाखाओं में लेन-देन बंद रहता है।
- शेयर बाजार: कुछ अवकाशों के दौरान स्टॉक एक्सचेंज भी बंद रहते हैं।
- व्यापारिक गतिविधियाँ: बैंकों से जुड़े वित्तीय लेन-देन प्रभावित होते हैं।
Disclaimer: यह जानकारी आधिकारिक RBI कैलेंडर पर निर्भर है, कृपया पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।












Click it and Unblock the Notifications