Mangal Gochar 2025: मंगल का मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुसीबत, जानिए बाकियों का हाल
Mangal Gochar 2025: मंगल 2 अप्रैल से अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश कर रहा है। यह 6 जून तक इसी राशि में भ्रमण करेगा। मंगल के नीच राशि में जाने के कारण भूमि, भवन, जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में रुकावटें आएंगी। जो भी व्यक्ति इससे जुड़े काम करें वे संभलकर, अच्छी तरह सोच-समझकर ही काम करें, अन्यथा मामले फंस सकते हैं।
इसके अलावा कई बार कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। जिन लोगों की जन्मकुंडली में मंगल नीच का बैठा हुआ है या वक्री है वे संभलकर रहें। वाहन दुर्घटना, संपत्ति के कार्यों में विवाद, रक्त संबंधी रोग आदि आने की आशंका रहेगी।

राशियों पर असर (Mangal Gochar 2025)
- मेष : चतुर्थ स्थान में मंगल का नीच होना सुखद नहीं है। सुखों में कमी करेगा। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
- वृषभ : तृतीय स्थान में मंगल आपके पराक्रम को कमजोर करेगा, लोगों से भय रहेगा, भाई-बहनों से विवाद हो सकता है।
- मिथुन : धन संबंधी मामले अटक सकते हैं। किसी को पैसा उधार न दें वरना फंस सकता है। कर्ज लेने की स्थिति होगी।
- कर्क : शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा। निर्णय गलत हो सकते हैं। परिवार से संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
जमीन जायदाद से जुड़े मामले कोर्ट पहुंच सकते हैं (Mangal Gochar 2025)
- सिंह : द्वादश का नीच मंगल खर्च अधिक करवाएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले कोर्ट पहुंच सकते हैं।
- कन्या : पैसों की बचत कम होगी, खर्च बढ़ेगा। आय के साधन सीमित होंगे। शत्रुओं से सतर्क रहें, हानि पहुंचाएंगे।
- तुला : दशम का नीच का मंगल करियर में बाधा बनेगा, विवाह में रुकावट आएगी। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
भाग्य का साथ मिलेगा (Mangal ka Gochar)
- वृश्चिक : भाग्य का साथ मिलेगा, किंतु नए काम अटक सकते हैं। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं।
कष्ट, परेशानी, संकट बढ़ सकता है, यात्राएं टाल दें (Mangal Gochar 2025)
- धनु : शारीरिक परेशानियां सामने आएंगी। कष्ट, परेशानी, संकट बढ़ सकता है। यात्राएं करना टाल दें तो बेहतर रहेगा।
- मकर : जीवनसाथी से मतभेद होंगे। संपत्ति खरीदी-बिक्री में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
- कुंभ : पैसे को लेकर किसी से विवाद होगा, शत्रु परेशान करेंगे, बीमारियों पर खर्च हो सकता है।
- मीन : पंचम में नीच का मंगल का आपकी लव लाइफ प्रभावित कर सकता है। क्रोध और आवेश में आकर कोई काम न करें।
उपाय (Mangal Gochar 2025)
नीच राशि के मंगल के प्रभाव दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करें। मंगलवार के दिन शिवजी को लाल चंदन के पाउडर में मिलाकर लाल मसूर की दाल अर्पित करें। ऊं अं अंगारकाय नम: मंत्र का नियमित रूप से एक माला जाप करें।












Click it and Unblock the Notifications