Bank Holiday January 2023: जनवरी में 14 दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें पूरी लिस्ट
साल 2023 के लिए आरबीआई ने नई छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, उसके हिसाब से जनवरी में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays in January 2023: साल 2023 को आने में अब चंद दिन ही रह गए हैं। लोग बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं, अगर आप भी कहीं बाहर जाने वाले हैं तो बता दें कि साल के पहले महीने जनवरी में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे इसलिए आपको अगर बैंक से पैसे निकालने हैं या कुछ जरूरी काम निपटाने हैं तो आप उसे जल्द से जल्द निपटा लें। मालूम हो कि आरबीआई ने आपना नया कैलेंडर जारी कर दिया है इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं जनवरी माह के Bank Holiday की लिस्ट, जिसके हिसाब आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग आराम कर सकते हैं।

यहां देखें साल 2023 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
- 1 जनवरी : नए साल का दिन (सभी राज्यों में) (रविवार)
- 5 जनवरी : गुरु गोबिंद सिंह जयंती
- 11 जनवरी : मिशनरी दिवस (केवल मिजोरम)
- 12 जनवरी : स्वामी विवेकानंद जयंती
- 14 जनवरी : मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार)
- 15 जनवरी : पोंगल/माघ बिहू (रविवार)
- 22 जनवरी : सोनम लोसर (केवल सिक्किम) (रविवार)
- 23 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
- 25 जनवरी : राज्य दिवस (हिमाचल प्रदेश)
- 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (सभी राज्यों में)
- 31 जनवरी : Me-Dam-Me-Phi (केवल असम)

कुछ खास बातें
साल 2023 में 5 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की जयंती की तारीख नानकशाही कैलेंडर के अनुसार तय होती है जो कि दिसंबर और जनवरी के बीच में आती है। आपको बता दें कि बिहार के पटना साहिब में जन्मे गोविंद राय, सिखों के 10वें और अंतिम गुरु थे। गुरु गोबिंद सिंह अपने पिता और सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर की शहादत के बाद सिर्फ 9 साल की उम्र में 'गुरु गद्दी' पर आसीन हुए थे। उनके बताए गए रास्ते पर चलने वाला इंसान कभी भी दुखी नहीं रह सकता है।
गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार निम्नलिखित है..
- अगर आप केवल अपने भविष्य के ही विषय में सोचते रहें तो आप अपने वर्तमान को भी खो देंगे।
- मैं उन ही लोगों को पसंद करता हूं जो हमेशा सत्य पथ पर चला करते हैं।
- ईश्वर ने हमें धरती पर भेजा है जिससे हम इस संसार में अच्छे कार्य करें और समाज में फैली बुराई को दूर करें।
- अगर आप इंसान से प्रेम करते हैं तो आप सच में ईश्वर से प्रेम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications