अगले महीने 8 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक बंद, देखिए नवंबर में बैंकों की छुट्टियों का पूरा लिस्ट

Bank Holiday In November 2019, Bank close 8 days in November, Here is the full Bank holiday list of RBI

नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना खत्म होने जा रहा है। अगले महीने बैंक से जुड़े कामों से पहले जानना जरूरी है कि किन-किन दिनों में बैंक बंद रहेंगे। नवंबर में सरकारी और प्राइवेट बैंक किस-किस तारीख को बंद रहेंगे। इन जानकारी से बैंक से संबंधित कामों में आसानी हो जाएगी। आइए जाने की नवंबर में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। आपको बता दें कि अगले महीने 8 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन 8 छुट्टियों में त्यौहारों के लिए होने वाली छुट्टियों के साथ-साथ महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल हैं। ऐसे में बेहतर है कि बैंक से जुड़ा काम जल्द निपटा लिया जाए।

 Bank Holiday In November 2019, Bank close 8 days in November, Here is the full Bank holiday list of RBI

नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

नंबर की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ होगी। 1 नवंबर को बेंगलुरु और इम्फाल में कन्नड राज्योत्सव के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन यानी 2 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 8 नवंबर को शिलॉन्ग में वांग्ला फेस्टिवल के कारण वहां बैंक बंद रहेंगे। 9 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है तो देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद 12 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टियां होंगी। वहीं 15 नवंबर को बेंगलुरु, जम्मू और श्रीनगर में कनकदास जयंती और ईद-उल-मिलाद-उल-नबी के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 19 नवंबर को गंगटोक में बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 23 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देशभर के बैंक बंद रहेंगे। आप बैंकों की छुट्टियों से संबंधित जानकारी के संबंध में RBI की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+