Bank holiday Today: असम,केरल और पुडुचेरी में हो रहा मतदान, क्या बंद हैं बैंक? कैसे निपटाएं काम?

Bank holiday Today: आज असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। आमतौर पर, स्थानीय अधिकारी मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हैं, ताकि नागरिक बिना किसी बाधा के अपना वोट डाल सकें और अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन कर सकें, ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि आज बैंक खुले हैं या बंद, अगर बंद हैं तो काम कैसे निपटाएं?

हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 9 अप्रैल को असम और पुडुचेरी में बैंक बंद नहीं है लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक केरल राज्य में बैंकों की छुट्टी है इसलिए यहां पर सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद हैं लेकिन ऑनलाइन सेवाएं, मोबाइल बैंकिंग और ATM चालू हैं।

Bank holiday Today

असम, केरल, पुडुचेरी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा सहित अन्य चुनाव-बाउंड राज्यों के बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे मतदान के दिन अपनी स्थानीय बैंक शाखा से संपर्क कर खुलने या बंद रहने की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें।

ये हैं अप्रैल माह के बैंक की आने वाली छुट्टियों का कैलेंडर

पूरे भारत में लागू छुट्टियां

11 अप्रैल 2026 (शनिवार) - दूसरा शनिवार
14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) - डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
25 अप्रैल 2026 (शनिवार) - चौथा शनिवार

State-wise Holidays : राज्य-विशेष छुट्टियां

  • 14 अप्रैल 2026 -तमिल नववर्ष, बैसाखी, बोहाग बिहू (कई राज्यों में)
  • 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) -बंगाली नववर्ष, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस
  • 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) -बोहाग बिहू (असम)
  • 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) -बसव जयंती / अक्षय तृतीया (कर्नाटक, कुछ राज्यों में)
  • 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) -गरिया पूजा (त्रिपुरा)

साप्ताहिक अवकाश

12, 19, 26 अप्रैल 2026 - सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं।

असम,केरल और पुडुचेरी में हो रहा मतदान

आपको बता दें कि केरल, असम और पुडुचेरी में अहम विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। केरल में, 2.71 करोड़ वोटर 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए 883 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

असम में आज 126 सीटों के लिए वोटिंग हो रही

तो वहीं असम में आज 126 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, जिसमें 2.50 करोड़ से ज़्यादा वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करने के हकदार हैं और 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। BJP के नेतृत्व वाला NDA लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में रायजोर दल और CPI(M) शामिल हैं। जबकि पुडुचेरी की 30 सीटों वाली विधानसभा के लिए, 10,14,070 वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करने वाले हैं। चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+