रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: इस सर्विस के लिए अब चुकाना होगा 7 गुना ज्यादा चार्ज
नई दिल्ली। रेलवे के इस फैसले से ट्रेन से सफर करने वाले लाखों लोगों को झटका लगा है।अब उन्हें रेलवे की इस सर्विस के लिए पहले से 7 गुना अधिक चार्ज चुकाना होगा। दरअसल रेलवे स्टेशनों पर बने क्लॉक रूम के चार्ज को बढ़ा दिया गया है। रेलवे ने अपने क्लॉक रूम में सामान रखने का किराया 7 गुना बढ़ा दिया है।

घाटे में चल रही रेलवे ने यात्रियों पर बोझ को बढ़ा दिया है। रेलवे ने क्लॉक रूम के किराए में सात गुना का इजाफा कर दिया है। 5 सितंबर से अब क्लॉक रूम में सामान रखने के लिए आपको पहले 7 गुना अधिक चार्ज देना होगा। दरें अंबाला मंडल के अधीन हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर क्लॉक रूम में सामान रखने पर आपको पहले से अधिक किराया चुकाना होगा।
अब आपको क्लॉक रूम में सामान रखने के लिए ए-केटेगरी स्टेशन पर 24 घंटे के लिए प्रति पैकेट 100 रुपए और अन्य स्टेशन पर 50 रुपए देने होंगे। रेल मंत्रालय में 21 दिसंबर 2017 को सरकुलर जारी कर क्लॉक रूम और लॉकर की पॉलिसी में बदलाव किया था।












Click it and Unblock the Notifications