IRCTC Food: 'यात्रीगण कृपया ध्यान दें', अब जनरल कोच के यात्रियों को 20 रु में मिलेगा पेट भरकर खाना
IRCTC Food: भारतीय रेलवे का मकसद सिर्फ और सिर्फ यात्रियों को सुख-सुविधा प्रदान करना और उनकी यात्रा सुलभ करवाना है और इसके लिए वो लगातार कोशिश करता है। इसी के तहत वो नई स्कीम लेकर आया है। दरअसल अभी तक केवल रेलवे की ओर से 'थ्री टॉयर' और 'एसी कोच' वालों को हो भोजन की व्यवस्था की जाती थी लेकिन अब जनरल कोच के यात्रियों को भी भरपेट भोजन मिलेगा वो भी वाजिब दाम पर, जिसकी जानकारी रेलवे बोर्ड की ओर से दी गई है।

उसके मुताबिक अब जनरल कोच के यात्रियों के लिए खाने-पीने का काउंटर प्लेटफार्म पर लगेगा, जहां पर यात्रियों को 20 रुपये और 50 रुपये में फूड मिलेगा। ये काउंटर्स प्लेटफार्म पर जनरल कोच के हिसाब से लगें होंगे। इन काउंटर्स पर फूड के अलावा बंद पानी की बोतलें भी होंगी।
हर ट्रेन में दो जनरल कोच होते हैं
आपको बता दें कि आमतौर पर हर ट्रेन में दो जनरल कोच होते हैं। एक ट्रेन के लास्ट में लगता है और एक Locomotive होता है। इन कोचों में सामान्य से लेकर रिजर्वेशन वाला इंसान भी ट्रैवल कर सकता है, अक्सर जनरल कोच में बहुत भीड़ होती है और कभी -कभी तो इसी में सबसे ज्यादा यात्री होते हैं।
20 और 50 रु के कैटेगरी में फूड मिलेगा
मालूम हो कि बोर्ड की ओर से कहा गया है कि वो यात्रियों को 20 और 50 रु के कैटेगरी में फूड देगा। 20 रु वाले कैटेगरी में यात्रिया कों सात पूड़ियों संग सूखे आलू की सब्जी मिलेगी तो वहीं 50 रु वाली कैटेगरी में यात्रियों को डोसा, पावभाजी, छोलू भटूरे, राजमा-चावल, छोले-चावल, खिचड़ी जैसे व्यंजन खाने को मिलेंगे।
64 स्टेशनों पर भोजन की व्यवस्था शुरू
अभी तक ये सुविधा 64 स्टेशनों पर शुरू की गई है। अभी इस सेवा का प्रावधान 6 महीने के लिए है, काउंटर के रिस्पांस पर तय होगा कि इसे बाकी सारे स्टेशनों पर शुरू किया जाए या नहीं, फिलहाल इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस सर्विस की स्वागत किया है और भारतीय रेलवे की तारीफ की है।
भारतीय रेलवे के बारे में कुछ खास बातें
- इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन कही जाती है।
- आपको जानकर हैरत होगी भारतीय रेलवे में 15 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।
- रेलवे की वेबसाइट irctc.co.in दुनिया की सबसे ज्यादा देखी गई वेबसाइटों में से एक है।
- लोको-पायलट यानी कि ट्रेन ड्राइवर को लगभग 1 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications