ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में 77वें स्थान पर पहुंचा भारत, जेटली ने की PM की तारीफ
नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत को बड़ी सफलता मिली है। भारत की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है और ये 77वें रैंक पर पहुंच गया। भारत की रैंकिंग में 23 अंकों की उछाल आई और ये 77वें स्थान पर पहुंच गया। रैंकिंग में सुधार के बाद बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे सरकार की बड़ी कामियाबी बताया।

मीडिया को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री जेटली ने कहा कि ये मोदी सरकार की बड़ी सफलता है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत ने पिछले चार साल में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में आई, तब भारत इस रैंकिंग में 142वें स्थान पर था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसी वक्त कहा था कि हमें इस इंडेक्स में 50 पायदान पर आना है।
वित्त मंत्री ने कहा कि हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2014 में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत 142 और साल 2017 में 100वें पायदान था। भारत की रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ है। अब इस इंडेक्स में भारत 77वें पायदान पर पहुंचा गया है।












Click it and Unblock the Notifications