iPhone की बैटरी बदलिए सिर्फ 2000 रुपए में, जानिए Apple की स्कीम
हाल ही में एप्पल ने माना था कि पुराने iPhone की लाइफ बढ़ाने और अनचाहे शटडाउन से बचने के लिए परफॉर्मेंस को कम किया जाता है।
Recommended Video

नई

ऐप्पल ने मांगी थी माफी
हाल ही में एप्पल ने माना था कि पुराने iPhone की लाइफ बढ़ाने और अनचाहे शटडाउन से बचने के लिए परफॉर्मेंस को कम किया जाता है। इसके बाद कंपनी पर लगातार मुकदमे शुरू हो गए जिसके बाद कंपनी को अपने कस्टमर्स से माफी मांगनी पड़ी थी। माफी के साथ ऐप्पल ने ऐलान कर दिया की iPhone 6 और इससे आगे के मॉडल्स की बैटरियों की कीमतें कम कर दी गई है।

बैटरी में दिक्कत हैं तो बदल सकते हैं
ऐप्पल ने कहा है कि पुराने iPhone में नई बैटरी लगाने से किसी तरह के स्लो होने से जुड़े अपडेट की समस्या से बचा जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि पहले दिया जाने वाला फीचर आईफोन में रहेगा, लेकिन आने वाले iOS अपडेट के साथ कस्टमर्स को iPhone बैटरी हेल्थ के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से जानकारी मिलेगी।

कौन-कौन से आईफोन हैं शामिल
इस बैटरी रिप्लेसमेंट प्रक्रिया में आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस, आईफोन 6एस, आईफोन 6 एस प्लस, आईफोन एसई, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस शामिल है।

एप्पल, सैमसंग और एलजी के निशाने पर आ गया है
पुरानी बैटरी मामले में एप्पल, सैमसंग और एलजी के निशाने पर आ गया है। सैमसंग और एलजी ने कहा है कि हम एप्पल की तरह फोन धीमा नहीं करते। सबसे बड़े स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग और एलजी ने कहा कि वे पुरानी बैटरियों वाले अपने फोन को धीमा नहीं करते हैं, जैसा कि एप्पल ने आईफोन्स के साथ अप्रत्याशित शट डाउन से बचाने के लिए किया, जिसे बाद में एप्पल ने स्वीकार भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications