इस साल रिलायंस कम्युनिकेशंस से सैलरी नहीं लेंगे अनिल अंबानी
इस साल रिलायंस कम्युनिकेशंस से सैलरी नहीं लेंगे अनिल अंबानी
नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी वित्तीय संकट से जूझ रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से वित्त वर्ष 2017-18 में कोई सैलरी या कमीशन नहीं लेंगे। आरकॉम ने एक प्रेस रिलीज जारी करके यह जानकारी दी है। अनिल ने आरकॉम पर कर्ज को देखते हुए ये फैसला किया है।

देश की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए रकम जुटाने के तहत ये रणनीति अपनाई है। अनिल अंबानी के अलावा आरकॉम के बोर्ड ने भी 21 दिन का वेतन छोड़ने का फैसला किया है।
रिलायंस कॉम्युनिकेशंस पर बकाया कर्ज को चुकाने के लिए बैंकों से 7 महीने का वक्त मिलने के बाद कंपनी ने रकम बचाने की यह कवायद शुरू की है। कंपनी पर फिलहाल 45 हजार करोड़ रुपए का भारी भरकम कर्ज है, जिसके चलते बाजार में कंपनी मुश्किल से गुजर रही है।












Click it and Unblock the Notifications