मां आंगनबाड़ी वर्कर, बेटे ने गूगल-अमेजॉन की नौकरी ठुकरा कर चुनी Facebook की नौकरी, 1.8 करोड़ का पैकेज
मां आंगनबाड़ी में करती है काम, बेटे को Facebook में मिली नौकरी
नई दिल्ली। कहते हैं कि अगर आपमें काबिलियत हैं तो सफलता आपके कदम जरूर चुमती है। कोलकाता में भी ऐसा ही देखने को मिली। कोलकाता के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में रहने वाले एक किसान के बेटे की मेहनत ने उसके सामने नौकरियों की लाइन लगा दी। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बिसाख मंडल को 1.8 करोड़ के पैकेज की नौकरी ऑफर की गई है। फेसबुक ने बिसाख को ये पैकेज ऑफर किया है और सितंबर में वो लंदन के लिए निकल जाएंगे।

पिता किसान, मां आंगनबाड़ी वर्कर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बिसाख के पिता साधारण किसान है, जबकि मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। बिसाख ने जादवपुर यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है और वो फोर्थ ईयर में हैं। अपनी इस सफलता से बिसाख बेहद खुश हैं, वहीं माता-पिता उनकी इस सपळता से फूले नहीं समा रहे हैं। वो फेसबुक के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

कोरोना काल का किया सही इस्तेमाल
बिसाख ने बताया को कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन स्टडी चल रही थी। इस समय का उन्होंने इस्तेमाल किया और कई संगठनों के साथ इंटरनशिप की। उन्होंने अपने सब्जेट और कोर्स से बाहर हटकर, प्रैक्टिकल वर्ल्ड में ज्ञान इकट्ठा किया। ये नॉलेज उन्हें फेसबुक के साथ इंटरव्यी राउंड में बहुत काम आई। फेसबुक के अलावा गूगल और अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियों से भी उन्हें ऑफर मिले हैं।

गूगल, अमेजॉन को ठुकराकर क्यों चुना फेसबुक
बिसाख ने बताया कि उनके पास गूगल और अमेजॉन से भी ऑफर आए, लेकिन उन्होंने फेसबुक की नौकरी का ही ऑफर चुना, क्योंकि उन्हें वहां अच्छा पैकेज मिल रहा है। बिखाख की इस सफलता की उनकी मां शिबानी मंडल फूली नहीं समा रही हैं। पिता का गर्व से सीना चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा हमेशा से पढ़ाई को लेकर गंभीर रहा। घर की परिस्थियां चाहे कैसी भी हो, उसने हार नहीं मानी। अब बेटे की इस नौकरी से परिवार गर्व से भर उठा है।












Click it and Unblock the Notifications