भारत को मिला 101वां यूनिकॉर्न, 10 करोड़ डॉलर जुटाकर Physicswala स्टार्टअप इस लिस्ट में हुआ शामिल
भारत को मिला 101वां यूनिकॉर्न,Physicswala इस लिस्ट में हुआ शामिल
नई दिल्ली। भारत को अपना 101वां यूनिकॉर्न मिल गया है। 8 साल पहले शुरू हुए स्टार्टअप फिजिक्सवाला (Physicswala) ने अपनी जगह यूनिकॉर्न में बना ली है। एडटेक स्टार्टअप फिजिक्सवाला (Physicswala) ने यूनिकॉर्न में अपनी जगह बनाकर नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने बड़ी फंडिग हासिल करने में सफलता हासिल की है। इस स्टार्टअप ने सीरीज-ए फंडिंग राउंड में 1.1 अरब डॉलर के वैल्यूशन पर 10 करोड़ डॉलर की फंडिग हासिल की है।

फिजिक्सवाला ने हासिल की बड़ी सफलता
फिजिक्सवाला (Physicswala) ने 10 करोड़ की फंडिग हासिल कर खुद को स्टार्टअप यूनिकॉर्न की सूची में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि यूनिकॉर्न स्टार्टअप उस स्टार्टअप को कहा जाता है जिसकी मार्केट वैल्यू 1 अरब डॉलर के पार कर जाती है। फिजिक्सवाला भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है। य़े इसकी पहली फंडिग थी। कंपनी ने वेस्टब्रिज कैपिटल और जीएसवी वेंचर्स के जरिए ये फंडिग जुटाई है।
कंपनी की शुरुआत साल 2016 में अलख पांडे ने की थी, जिसके साथ प्रतीक महेश्वरी बाद में जुड़े। दोनों ने मिलकर इस कंपनी को आठ सालों में ही यूनिकॉर्न की लिस्ट में शामिल कर दिया। कंपनी का कहना है कि वो इस फंड का इस्तेमाल कारोबार को बढ़ाने, ब्रांडिंग, छोटे शहरों में ऑफलाइन लर्निंग सेंटर खोलने करेगा। कंपनी ने कहा है कि वो इस फंडिग का इस्तेमाल अपने के-12 विस्तार में करेंगे।
फिजिक्सवाला के ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो कंपनी एनईईटी (NEET) और जेईई (JEE) जैसे कोर्स के लिए तैयारियां करवाती है। साल 2020, 21 में इस लर्निंग सेंटर ने 10000 से अधिक बच्चों को एनईईटी और जेईई की पास करवाई। फिजिक्सवाला ऐप के 52 लाख डाउनलोड हैं। वहीं इसके यूट्यूब चैनल के 69 लाख सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा 16 शहरों में कंपनी के ऑफलाइन लर्निंग सेंटर है। फिजिक्सवाला के 1900 कर्मचारी और 500 से ज्यादा टीजर हैं।












Click it and Unblock the Notifications