Amrapali Silicon City: दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए 70 निवेशक पहुंचे SC

नोएडा। कुछ समय पहले ही आम्रपाली को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए थे। अब आम्रपाली के निवेशकों ने इस प्रक्रिया को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया है। Amrapali Silicon City के 70 से भी अधिक ग्राहक इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने जेपी इंफ्राटेक को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई थी अब आम्रपाली के निवेशक भी यही चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इसे दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दे।

Amrapali Silicon City: दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए 70 निवेशक पहुंचे SC

नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी ने क्लेम किया है। यह क्लेम 650 करोड़ रुपए का है, जिसे एनसीएलटी में क्लेम किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिट पर एनसीएलटी द्वारा आम्रपाली सिलिकॉन को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लेने के बाद अथॉरिटी की तरफ से यह फैसला किया गया है और क्लेम कर दिया है।

एनसीएलटी ने इस पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी भी आम्रपाली से छीन ली है और उसकी जिम्मेदारी आईआरपी राजेश सैमसन को दे दी है। इसके बाद अब नोएडा अथॉरिटी के फाइनेंस मनमोहन मिश्रा ने कहा है कि नोएडा में लीज पर आवंटित प्रापर्टी पर पहला हक नोएडा अथॉरिटी का है, इसलिए मंगलवार को अथॉरिटी ने 650 करोड़ रुपए का क्लेम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+