Bank News: इन बैंक खाताधारकों के लिए मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, पढ़कर खुश हो जाएंगे ग्राहक
Bank News: इन बैंक खाताधारकों के लिए मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, पढ़कर खुश हो जाएंगे ग्राहक
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सहकारी बैंक के खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोऑपरेटिव बैंकों को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही इन सहकारी बैंकों को सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने को ऑपरेटिव बैंकों को लेकर बड़ी घोषणा की थी और कहा था कि जल्द ही इन बैंकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए इन बैंकों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) से जोड़ा जाएगा।

सहकारी बैंकों के ग्राहकों को मिलेगा लाभ
अमित शाह ने कहा कि सहकारी को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पहले डीबीटी से जोड़ा जाएगा। ऐसा करने के बाद सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को लाभ सहकारी बैंकों के ग्राहकों को मिलेगा। सरकार की 52 मंत्रालयों की ओर से संचालित 300 योजनाओं का लाभ सहकारी बैंकों के ग्राहकों को मिलेगा। अमित शाह ने कहा कि सहकारी बैंकों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर से जोड़े जाने के बाद अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों को अधिक जिम्मेदारियां दी जा रही है। वहीं बैंकों की ओर से भी ग्राहकों तक ये लाभ पहुंचाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications