आज आधी रात से शुरू हो रही है Amazon की ग्रेट इंडियन सेल, इस पर मिलेगी बंपर छूट
नई दिल्ली। अमेजन का ग्रेट इंडियन सेल आज आधी रात से शुरू हो रहा है। 21 जनवरी रात 12 बजे से 24 जनवरी तक चलने वाले इसे सेल में अमेजन कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट दे रहा है। अमेजन से मिली जानकारी के मुताबिक इस Amazon Great Indian sale में यूजर्स को सभी लोकप्रिय ब्रांड पर डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर, पहले से ज्यादा तेज ऑन-टाइम डिलिवरी और प्रोडक्ट्स पंसद न आने पर आसान रिटर्न का ऑफर मिलेगा।

अमेजन प्राइम मेंबर के लिए 12 घंटे पहले खुलेगा सेल
अमेजन का ये सेल सभी के लिए आधी रात से शुरू होगा लेकिन अमेजन प्राइम मेंबर के लिए यह सेल 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी को देपहर 12 बजे से ही खुल जाएगा। इसके अलावा प्राइम मेंबर को 4 दिन तक चलने वाले इस ग्रेट इंडियन सेल में कई एक्सक्लूसिव डील भी मिलेंगी।

इन उत्पादों पर मिलेगी बंपर छूट
अमेजन के इस ग्रेट इंडियन सेल में स्मार्टफोन और उससे जुड़े एसेसरीज पर 35 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर 55 प्रतिशत तक की भारी छूट मिलेगी जबकि होम एवं किचन अप्लायंस पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अगर कपड़ों की बात की जाए तो फैशन उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं किताबों और मनोरंजन से जुड़े उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

इन डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा डिस्काउंट
अमेजन ने बताया कि इस सेल में अमेजन पे से भुगतान करने वालों को 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications