Alert! SBI खाताधारक जल्द करें ये काम, वरना ब्लॉक हो जाएगा बैंक अकाउंट

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। SBI अपने खाताधारकों को बार-बार SMS भेजकर अलर्ट कर रहा है। अगर आपने इस अलर्ट को इंग्नोर किया तो आपका खाता भी ब्लॉक हो सकता है और आप किसी भी तरह का कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। जी हां एसबीआई समेत देश के ज्यादातर बैंक अपने खाताधारकों को ईमेल और एसएमएस भेजकर उन्हें जल्द से जल्द अपना केवाईसी अपडेट करने के लिए कह रहे हैं। अगर आप ऐसा करने से चूक जाते हैं तो बैंक आपके खाते को ब्लॉक कर देगा और आप कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे।

 SBI खाताधारक ध्यान दें

SBI खाताधारक ध्यान दें

एसबीआई ने अपने खाताधारकों को SMS भेजकर अलर्ट कर रहा है। इस संदेश में लिखा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों आपके खाते में केवाईसी दस्तावेजों को अपडेट किया जाना है। खाताधारकों को नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी एसबीआई शाखा में जाकर संपर्क करने को कहा जा रहा है। केवाईसी पूरा नहीं किए जाने पर खाते से लेन-देन पर रोक लगाने की बात लिखी गई है।

 RBI के निर्देश पर कार्रवाई

RBI के निर्देश पर कार्रवाई

आपको बता दें कि एसबीआई समेत सभी बैंक RBI के निर्देश पर KYC करवा रहे हैं। केवाईसी यानी (Know Your Customer) के जरिए बैंक अपने कस्टमर के बारे में पूरी जानकारी रखता है। केवाईसी के जरिए बैंक और ग्राहक के बीच के रिश्ते मजबूत होते हैं। बिना केवाईसी निवेश मुमकिन नहीं है, इसके बगैर बैंक खाता भी खोलना आसान नहीं है। बैंक केवाईसी के जरिए यह सुनिश्चित करता है कि कहीं कोई बैंकिंग सेवाओं को गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा।

 केवाईसी दस्तावेज

केवाईसी दस्तावेज

एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक खाताधारक केवाईसी के लिए पहचान पत्र, जिसमें वहीं पता दर्ज हो, जिसपर खाता खोला गया है। इनमें पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार पत्र/कार्ड, नरेगा कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश, डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र,सरकार/सेना का पहचान पत्र. विश्वसनीय नियोक्ताओं द्वारा जारी पहचान पत्र शमिल है। फॉर्म के साथ इनमें से एक दस्तावेज जमाकर आप अपना केवाईसी अपटेड करवा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+