Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajay Banga बनाए गए वर्ल्‍ड बैंक प्रेसीडेंट, पहला भारतीय-अमेरिकी जो पहुंचा इस पोस्‍ट पर

Ajay Banga Takes Over As World Bank President: भारतीय अमेरिकी अजय बग्गा ने शनिवार को विश्‍व बैंक के सर्वोच्‍च अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी संभाली है। इस पोस्‍ट पर पहुंचने वाले अजय पहले भारतीय अमेरिकी हैं।

ajay banga world bank

World Bank President: अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक आए दिन अपनी बड़ी-बड़ी उपलब्धियों से देश को गौरान्वित होने का मौका देते रहे हैं। एक बार फिर एक भारतीय अमेरिका ने विदेश में अपना लोहा मनवाकर शीर्ष पद हासिल किया है। ये भारतीय-अमेरिकी शख्‍स अजग बग्गा है जिन्‍हें वर्ल्‍ड बैंक का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। अजय बंगा इस पद पर पहुंचने वाले पहले अमेरिकी भारतीय हैं।

भारतीय अमेरिकी अजय बंगा ने शुक्रवार को विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। इस पोस्‍ट को संभालते ही अजय बंगा वैश्विक वित्तीय संस्थानों, विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में से किसी एक का प्रमुख बनने वाले पहले भातरीय अमेरिकी व्‍यक्ति बन चुके हैं।

Recommended Video

    Ajay Banga कौन हैं, जिनको Joe Biden बनाने वाले हैं President of the World Bank | वनइंडिया हिंदी

    विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने 63 वर्षीय अजय बंगा को आने वाले पांच साल के कार्यकाल के लिए विश्व बैंक के 14वें अध्यक्ष के रूप में उन्‍हें चुना गया है। याद रहे कि फरवरी 2023 में ही अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बिडेन ने ऐलान किया था कि अमेरिका अजय बंगा को विश्‍व बैंक का नेतृत्‍व करने के लिए नॉमिनेट करेगा।

    विश्व बैंक के प्रमुख बने अजय बंगा के पहले इस पद पर डेविड मलपास थे जिन्‍होंने फरवरी 2023 में इस पद से इस्‍तीफा दे दिया था। अजय बंगा इससे पहले जनरल अटलांटिक में वाइस प्रेसिंडेट की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे, बंगा 24 हजार कर्मचारियों वाल ग्लोबल ऑरगनाइजेशन मास्‍टरकाडे के प्रेसिडेंट और सीईओ थे।

    बंगा जब मास्‍टकार्ड के प्रेसिडेंट थे तब मास्‍टकार्ड ने उनके प्रतिनिधित्‍व में सेंटर फॉर इनक्‍लूसिव ग्रोथ लॉन्‍च किया था। ये सेंटर फॉर इनक्‍लूसिव ग्रोथ लांच दुनिया भर में टिकाऊ और समान इकनॉमिक डेवलेपमेंट और वित्‍तीय समावेशन को आगे बढ़ाता है। अजय वर्ष 2020-2022 तक इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट थे।

    महाराष्‍ट्र के पुणे में जन्‍में अजय बंगा आईएमएम से पासआउट है और 2007 में वो अमेरिकी नागरिक बन चुके हैं। उन्‍होंने अपनी हैदराबाद पब्लिश स्‍कूल से पढ़ाई की है। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा आर्मी में थे। जब बंगा स्‍कूल में पढ़ रहे थे जब उनके पिता की पोस्टिंग हैदराबाद में ही थी।

    हैदराबाद से स्‍कूलिंंग करने के बाद बंगा ने दिल्‍ली के सेंट स्‍टीफंस कॉलेज से इकनॉमिक्‍स सब्जेक्‍ट में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद आईआरईएम से एमबीए किया। अजय बंगा 2016 में इंडियन गार्वमेंट के चौथे सर्वोच्‍च सम्‍मान पद्माश्री से सम्‍मानित किए जा चुके हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+