JIO को टक्कर देने के लिए एयरटेल लाया नया रिचार्ज, दे रहा 14 GB एक्स्ट्रा डाटा
नई दिल्ली। एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए साल पर शानदार टैरिफ प्लान लेकर आया है। एयरटेल के नए प्लान पर प्रीपेड यूजर्स को 3.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। जियो को टक्कर देने के लिएएयरटेल ने भी अपना 799 रुपए का रिवाइज पैक निकाला है। एयरटेल के 799 रुपए के पैक में यूजर्स को 3.5GB 3G/ 4G डेटा 28 दिन तक मिलेगा। इसके साथ ही असीमित लोकल-एसटीडी, रोमिंग कॉल के साथ 100 लोकल एसएमएस भी 28 दिन तक मुफ्त मिलेंगे।

14 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा
इससे पहले एयरटेल इसी प्लान में 3GB डेटा देता था, लेकिन इस साल जनवरी से इसे बदलकर 3.5GB डेटा कर दिया है। वहीं जियो अभी भी इसी प्लान में प्रतिदिन 3GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है। इस प्लान के तहत 3G/4G डाटा मिलेगा। एयरटेल के यूजर्स को रिलायंस जियो के यूजर्स से 14 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है।

28 दिनों में 98 जीबी 3G/4G डाटा
एयरटेल के 799 के रीचार्ज ऑफर में यूजर्स को 28 दिनों में 98 जीबी 3G/4G डाटा देगा। नवंबर 2017 से ही दिल्ली / एनसीआर, असम, यूपी पूर्व, चेन्नई, मुंबई, यूपी पश्चिम और उत्तराखंड आदि में एयरटेल के उपयोगकर्ताओं के यह रीचार्ज उपलब्ध था। गौर करने वाली बात है कि दूसरे पैक की तरह ही, एयरटेल के 799 रपये वाले पैक में भी अनलिमिटेड कॉल हर दिन 250 मिनट और हर हफ्ते 1,000 मिनट तक सीमित हैं। यह सीमा लोकल और एसटीडी दोनों के लिए है।

28 दिनों तक 28 जीबी डाटा
इससे पहले एयरटेल ने अपने 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में एयरटेल यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 1GB की डेली लिमिट के साथ 28 दिनों तक 28 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही 28 दिनों तक सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग फ्री होगी। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। पिछले हफ्ते एयरटेल ने 93 रुपये में 1 जीबी प्रतिदिन, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ 100 लोकल व एसटीडी एसएमएस हर रोज वाला पैक लॉन्च किया था। इस पैक की वैधता 10 दिन है। इस प्रीपेड पैक को रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले पैक को चुनौती देने के लिए पेश किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications