Jio से टकराने के लिए एयरटेल ने किया प्लान में बदलाव, अब मिलेगा पहले से ज्यादा डेटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो से टक्कर देने के चक्कर में एयरटेल को अपने प्लान या तो सस्ते करने पड़ रहे हैं या फिर पुराने प्लान को अपटेड कर ज्यादा डेटा देना पड़ रहा है। एक बार फिर से एयरटेल ने अपने पुराने प्लान को अपटेड किया है और अब इस प्लान में आपको पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। जियो की बराबरी करने के लिए एयरटेल ने 399 रुपए के प्लान को अपटेड किया है। इस प्लान को रिवाइज कर दिया गया है और अब एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों को 399 रुपए के प्लान में आपको हर दिन 1जीबी डेटा मिलेगी, लेकिन अब 70 दिनों के बजाए 84 दिनों तक इस प्लान की वैलिडिटी होगी।

 एयरटेल के प्लान में पहले से ज्यादा डेटा

एयरटेल के प्लान में पहले से ज्यादा डेटा

एयरटेल ने अपने प्लान में बदलाव करते हुए इसकी वैलिडिटी बढ़ा दी है। अब आपको 70 दिनों के बजाए 84 दिनों तक हर दिन 1जीबी डेटा मिलेगा। इस 399 रुपए के इस प्लान में आपको हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी के साथ-साथ रोमिंग कॉल्स के साथ-साथ रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेगा।

जियो के प्लान से टक्कर

जियो के प्लान से टक्कर

रिलायंस जियो के प्लान से टक्कर लेने के लिए एयरटेल ने अपने प्लान में बदलाव किया है। जियो के 399 रुपए के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों तक रोजाना 1GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी के साथ-साथ 100 एसएमएस रोजाना की सुविधा मिलती है।

 एयरटेल ने 149 रुपए के प्लान में भी किया बदलाव

एयरटेल ने 149 रुपए के प्लान में भी किया बदलाव

आपको बता दें कि 399 रुपए के प्लान के साथ-साथ एयरटेल ने 149 रुपए के प्लान में भी बदलाव किया है। अब इस प्लान में आपको 1 जीबी डेटा रोजाना 28 दिनों मिलेगी। ये प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे कुछ चुनिंदा सर्कल्स के ग्राहकों को ही दी जा रही है। जियो के 149 प्लान की बराबरी करने के लिए एयरटेल ने अपने प्लान में बदलाव किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+