Airtel का धमाका: इस एक रिचार्ज से चलेगा घर भर का फोन, Free में देखें ये OTT प्लेटफॉर्म
नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को कई तरह के फायदे देता है। कुछ फायदे प्लान्स के मुताबिक होते हैं तो कुछ लाभ सिम पर बेस्ड होते हैं। एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को इसी तरह का एक फायदा फैमिली पैक के साथ देता है। इस फैमिली पैक प्लान में आप एक ही रिचार्ज पर घर के कई फोन पर लाभ उठा सकते हैं। हर फैमिली पैक के साथ यूजर्स को अलग-अलग सुविधाएं और फैसिलिटी मिलती है। हम आपको आज एयरटेल के फैमिली प्लान्स के बारे में बताते हैं।

एयरटेल का 999 प्लान
एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को खास प्लान ऑफर करता है, जिसमें यूजर्स को एक ही रिचार्ज करवाना पड़ता है और घर भर के फोन पर उसका लाभ उठा सकते हैं। एयरटेल के फैमिली ऐड ऑन प्लान की शुरुआत 999 रुपए से होती है। जिसमें यूजर्स को तीन फोन्स पर लाभ मिलता है। यानी इस रिचार्ज में एक रेगुलर कस्टमर के साथ दो फैमिली ऐड ऑन्स की सुविधा मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को कई फायदे मिलते है। 999 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 100 GB डेटा के साथ 100 SMS की सुविधा और अनलिमिटेड कॉलिंग की फैसिलिटी मिलती है। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ आप अमेजॉन प्राइम , डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सुविधा मिलती है।

1199 रुपए वाला प्लान
इस फैमिली पैक प्लान में एक रेगुलर कस्टमर के साथ दो फैमिली ऐड ऑन की सुविधान मिलती है। वहीं इस प्लान में यूजर्स को 150 जीबी डेटा के साथ रोलओवर के बेनिफिट्स मिलते हैं। वहीं 100 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी फैसिलिटी मिलती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को नेटफिल्क्स, अमेजॉन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉम का एक्सेस मिलता है।

1599 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 1 रेगुलर कस्टमर के साथ तीन फैमिली ऐड ऑन की सुविधा मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 250 जीबी डेटा के साथ रोलओवर की सुविधा मिलती है। वहीं 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को नेटफिल्क्स, अमेजॉन, एयरटेल एक्सट्रीम जैसे ओटीटी प्लेटखॉम का एक्सेस मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications