Jio को टक्कर: एयरटेल लाया धांसू प्लान, कीमत सिर्फ 399 रुपए
नई दिल्ली। भारती एयरटेल की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर शुरू किया गया है। यह ऑफर कंपनी ने रिलायंस जियो की तर्ज पर शुरू किया है। इस प्लान के तहत कंपनी 84 दिनों तक रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा देने की पेशकश कर रही है। कंपनी का यह ऑफर सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है, जो 4जी सिम और 4जी मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं।

क्या है कीमत?
एयरटेल के इस प्लान की कीमत सिर्फ 399 रुपए है। इस तरह देखा जाए तो आपको रोजाना सिर्फ 4.75 रुपए यानी 5 रुपए से भी कम का भुगतान करना होगा। सिर्फ इतने ही रुपए में आपको कंपनी की तरफ से अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, अगर आप किसी दिन 1 जीबी डेटा की लिमिट से आगे निकल जाएंगे तो भी आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, इंटरनेट स्पीड कम होकर 128 केबीपीएस हो जाएगी।
पहले भी एयरटेल लाया ये ऑफर
इससे पहले एयरटेल की तरफ से एक खास ऑफर लाया गया था, जिसमें सिर्फ 244 रुपएए में 70 दिनों तक रोजाना 1 जीबी इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जा रही थी। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, अगर आपका 1 जीबी इंटरनेट डेटा खत्म हो जाता है तो भी आप 128 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications